बॉलीवुड मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'सितारे जमीन पर' को लेकर लगातार चर्चा में बने हुए हैं। इन दिनों आमिर इस फिल्म के प्रमोशन में व्यस्त हैं। वहीं इसी बीच एक इवेंट के दौरान उन्होंने अपनी एक ब्लॉकबस्टर फिल्म को यूट्यूब पर मुफ्त में दिखाने की बात कही है।
शर्त के साथ यूट्यूब पर स्ट्रीम होगी आमिर की फिल्म
दरअसल, बॉलीवुड हंगामा की एक खबर के मुताबिक, आमिर की फिल्म 'तारे जमीन पर' को यूट्यूब पर मुफ्त में दिखाया जाएगा, लेकिन एक खास शर्त के साथ। इस फिल्म को केवल 1-2 हफ्तों के लिए ही उनके यूट्यूब चैनल आमिर खान टॉकीज पर उपलब्ध कराया जाएगा।
फिल्म के एक खास सीन को भी किया याद
इस इवेंट में आमिर ने फिल्म 'तारे जमीन पर' के एक सीन के बारे में भी बात की। जिस सीन में एक नाव वाला सीन था। होस्ट ने पूछा कि क्या उस सीन की तस्वीर में आमिर के माता-पिता हैं, तो आमिर ने मजाक में कहा कि उन्हें नहीं पता, शायद वे अमोल गुप्ते के माता-पिता हों! उन्होंने अपने सह-कलाकार दर्शील सफारी की भी तारीफ की, जो सेट पर हमेशा नाचते रहते थे, लेकिन शॉट के समय तुरंत अपने किरदार में ढल जाते थे।
आमिर का वर्कफ्रंट
आमिर खान जल्द ही फिल्म 'सितारे जमीन पर' में नजर आएंगे। यह एक स्पोर्ट्स कॉमेडी-ड्रामा है। यह फिल्म 20 जून, 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस फिल्म में आमिर खान के अलााव जेनेलिया देशमुख, डॉली अहलूवालिया और कई नए कलाकार नजर आएंगे। फिल्म का निर्माण आमिर खान, अपर्णा पुरोहित और रवि भागचंदका ने मिलकर किया है। इसे दिव्य निधि शर्मा ने लिखा है।
यह भी पढ़ें: Box Office Report: मंगलवार को कैसी रही ‘मिशन इंपॉसिबल 8’-‘कराटे किड लीजेंड’ की कमाई, जानिए फिल्मों का कलेक्शन..