फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Viral Video: पहली बार नजर आया शूरा का बेबी बंप, यूजर्स ने पति अरबाज को किया ट्रोल

Tue, 03 Jun 2025 11:30 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Sshura Khan Falunt Her Baby Bump: ब्लैक वन-पीस टाइट फिटिंग और डेनिम जैकेट में शूरा खान का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें उनका बेबी बंप साफ दिखाई दे रहा है। वायरल वीडियो में उन्हें एक लग्जरी आईवियर स्टोर से बाहर निकलते हुए देखा गया।
 
विज्ञापन
शूरा खान - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मलाइका अरोड़ से तलाक के बाद अरबाज खान ने शूरा खान से दिसंबर 2023 में शादी की थी। आज शूरा का एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में शूरा बेहद ही स्टालिश लुक में नजर आ रही हैं। इस वीडियो में उनका बेबी बंप साफ नजर आ रहा है, जिससे साफ हो गयाहै कि यह की शूरा प्रेगनेंट हैं। इस वीडियो को देखने के बाद यूजर्स अरबाज को ट्रोल कर रहे हैं।
विज्ञापन

शूरा का वीडियो हुआ वायरल 
शूरा खान का यह लेटेस्ट वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो पर यूजर्स लगातार कमेंट कर अपनी राय पेश कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'अल्लाहुमा बारिक. बहुत खूबसूरत माशाअल्लाह', एक और यूजर ने लिखा, 'अरबाज दादा बनेंगे', एक और यूजर ने लिखा, 'हमारे यहां 60-65 कि उमर में दादा जी बनते हैं, सलमान खान ताऊ जी बनेंगे क्या किस्मत है', एक यूजर ने लिखा, 'अल्लाह आपको और आपके बच्चे की रक्षा करे'

शूरा का लुक
आज के इस वायरल वीडियो में शूरा को स्टाइलिश ब्लैक वन-पीस और डेनिम जैकेट पहने हुए एक पॉश आईवियर स्टोर से बाहर निकलते हुए देखा गया। उनका यह लुक बेहद ही स्टाइलिश और शानदार रहा। वैसे शूरा की प्रेग्नेंसी की अफवाहें पहले भी फैल चुकी हैं। लेकिन आज इस वीडियो से साफ हो गया है की वह वाकई में प्रेगनेंट हैं।

विज्ञापन

कब हुई थी अरबाज और शूरा की मुलाकात
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, शूरा और अरबाज खान की पहली मुलाकात फिल्म 'पटना शुक्ला' के सेट पर हुई थी। प्रोफेशनल मेकअप आर्टिस्ट शूरा ने कई बॉलीवुड सितारों जैसे रवीना टंडन और उनकी बेटी राशा थडानी के साथ काम किया है।

यह भी पढ़ें: Box Office Report: मंगलवार को कैसी रही ‘मिशन इंपॉसिबल 8’-‘कराटे किड लीजेंड’ की कमाई, जानिए फिल्मों का कलेक्शन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें