फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Imran Khan: भांजे की फिल्म का निर्माण नहीं कर रहे आमिर, इमरान खान के आगामी प्रोजेक्ट पर आई बड़ी जानकारी

Thu, 19 Sep 2024 10:12 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

इमरान खान की फिल्म को लेकर हाल ही में कुछ मीडिया रिपोट्स में बताया गया था कि इसका निर्माण आमिर खान कर रहे हैं। हालांकि, इस बात में जरा भी सच्चाई नहीं है। 
 
विज्ञापन
आमिर खान, इमरान खान - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई, इंस्टाग्राम- इमरान खान
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इमरान खान लंबे समय के बाद जल्द ही अभिनय की दुनिया में वापसी करने जा रहे। हाल ही में मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि उनके मामू आमिर खान इस प्रोजेक्ट का निर्माण कर रहे हैं, लेकिन अब इसको लेकर एक बड़ी जानकारी सामने आई है। ताजा मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो आमिर खान इस फिल्म के किसी भी तरह से जुड़े हुए नहीं हैं। 

Priyanka Chopra Citadel 2: सिटाडेल सीजन 2 में नादिया के रूप में लौटेंगीं प्रियंका, साझा किया बीटीएस वीडियो
विज्ञापन


कौन कर रहा है फिल्म का निर्माण?

रिपोर्ट्स में सूत्र के हवाले से बताया गया है कि फिल्मकार दानिश असलम ने इस फिल्म की पटकथा लिखी है। वहीं, वह इमरान और एक और मित्र के साथ मिलकर इसका निर्माण कर रहे हैं। एक सूत्र के मुताबिक इमरान की फिल्म की कहानी एक स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म इतनी पसंद आई थी कि केवल कहानी के पिच पर ही इसे स्वीकार कर लिया गया था। हालांकि, मीडिया रिपोर्ट्स में इस बात का भी जिक्र किया गया है कि फिल्म को लेकर अभी कोई समझौता नहीं हुआ है। 

Box Office Collection: बॉक्स ऑफिस पर 'द बकिंघम मर्डर्स' का बुरा हाल, जानें 'स्त्री 2'-'गोट' ने की कितनी कमाई?

इस साल नहीं शुरू हो सकेगी फिल्म

मीडिया रिपोर्ट्स में सूत्र के हवाले से यह भी बताया गया है कि जब तक चीजें तय नहीं हो जातीं, तब तक फिल्म शुरू नहीं जाएगी। इस साल इस फिल्म की शुरुआत होने की संभावना न के बराबर है। इमरान खान साल 2008 में कॉमेडी-ड्रामा फिल्म जाने तू या जाने ना से अपने करियर की शुरुआत की थी। बॉक्स ऑफिस पर यह फिल्म सफल रही थी। 

विज्ञापन

साल 2013 में आखिरी बार नजर आए थे इमरान

इमरान खान इसके बाद देल्ही बेली, मटरू की बिजली का मन डोला समेत कई फिल्मों का हिस्सा रहे। साल 2013 में उन्हें आखिरी बार बड़े पर्दे पर फिल्म कट्टी बट्टी में देखा गया था। इस फिल्म में उनके साथ कंगना रनौत भी थीं। टिकट खिड़की पर यह फिल्म कमाल नहीं दिखा सकी थी। 

Munisha Khatwani: मुनीषा की जन्मदिन पार्टी में टीवी सितारों का जलवा, पौलोमी का दिखा बोल्ड अंदाज
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें