फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिंघम के पंजाबी रीमेक की शूटिंग शुरू, परमीश वर्मा हैं लीड रोल में

Sun, 18 Nov 2018 01:38 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला
विज्ञापन
Ajay Devgan - फोटो : file photo
विज्ञापन

बॉलीवुड में साल 2011 की हिट फिल्म सिंघम के पंजाबी रीमेक की शूटिंग शुरू हो गई है। यह फिल्म टी-सीरीज और अजय देवगन की ओर से प्रस्तुत की जा रही है। फिल्म के रीमेक में परमीश वर्मा और अभिनेत्री सोनम बाजवा जैसे सितारे प्रमुख भूमिकाओं में हैं।

विज्ञापन


यह भूषण कुमार, कृष्ण कुमार, कुमार मंगत पाठक और अभिषेक पाठक द्वारा संयुक्त रूप से निर्मित की जा रही है। टी-सीरीज के प्रमुख भूषण ने कहा, ‘अजय देवगन की सिंघम हिंदी फिल्म बाजारों में एक बॉक्स ऑफिस चमत्कार बन गई थी। इसलिए इसका पंजाबी रीमेके बनाने का फैसला लिया गया।’

पेनोरामा स्टूडियो की यह पहली पंजाबी फिल्म है। इससे पहले यह स्टूडियो रेड, दृश्यम, स्पेशल 26 और प्यार का पंचनामा जैसी फिल्मों का निर्माण कर चुका है। हिंदी फिल्म सिंघम का निर्देशन रोहित शेट्टी ने किया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें