फिल्म सुपर 30 पूरी करने के बाद ऋतिक रोशन ने अपनी नई फिल्म की शूटिंग शुरू कर दी है। निर्देशक सिद्धार्थ आनंद की इस फिल्म में पांच साल में केवल दो फिल्में कर पाने वाली वानी कपूर उनकी हीरोइन होंगी। वानी का करिअर ठंडा पड़ा है।
उन्हें उम्मीद है कि ऋतिक के साथ काम करने के वह उड़ान भर सकेंगी। वानी को शुद्ध देसी रोमांस (2013) में सुशांत सिंह राजपूत के साथ ब्रेक मिला था और रणवीर सिंह के साथ के साथ उनकी बेफिक्ररे(2016) सुपर फ्लॉप थी। नई फिल्म का नाम अभी तय नहीं है और इसकी शूटिंग फ्रांस में शुरू हुई है।
पहले इसके गाने शूट कि जा रहे हैं। जो दुनिया की पांच अलग-अलग जगहों पर कैमरे में कैद किए जाएंगे। फिल्म में ऋतिक और वानी के साथ टाइगर श्रॉफ भी हैं और इसकी कहानी डांस पर आधारित है। यह शूटिंग का पहला शेड्यूल है। आने वाले दिनों में टाइगर शूटिंग में हिस्सा लेंगे।