फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ajay Devgn: 14 साल की उम्र में ही पापा अजय से डेटिंग लाइफ डिस्कस करते हैं युग, अभिनेता बोले- वह स्वतंत्र हैं

Mon, 11 Nov 2024 12:21 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Singham Again: अजय देवगन ने बताया कि वह टीनएजर्स से सीखने की कोशिश करते हैं। उन्होंने कहा कि वह लंबे समय से काम कर रहे हैं और अगर वह खुद को अपग्रेड नहीं करेंगे और टीनएजर्स की मानसिकता को स्वीकार नहीं करेंगे, तो वह पीछे रह जाएंगे।
विज्ञापन
अजय देवगन और युग - फोटो : इंस्टाग्राम @@ajaydevgn
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अजय देवगन ने हाल ही में अपने परिवार के साथ दिवाली का त्यौहार मनाया। उन्होंने पत्नी काजोल, बेटी नीसा और बेटे युग के साथ प्यारी तस्वीरें पोस्ट कीं। अभिनेता इन दिनों अपनी हालिया रिलीज फिल्म 'सिंघम अगेन' को लेकर चर्चा में चल रहे हैं। एक इंटरव्यू के दौरान, अभिनेता ने साझा किया कि उनका बेटा उनके साथ डेटिंग के विषय पर चर्चा करता है। अजय ने खुलासा किया कि वे इस तरह की चीजों के बारे में एक-दूसरे के साथ काफी स्वतंत्र हैं।
विज्ञापन


टीनएजर्स से सीखने की कोशिश करते हैं अजय देवगन
द रणवीर शो के एक एपिसोड में अजय देवगन ने बताया कि वह टीनएजर्स से सीखने की कोशिश करते हैं। उन्होंने कहा कि वह लंबे समय से काम कर रहे हैं और अगर वह खुद को अपग्रेड नहीं करेंगे और टीनएजर्स की मानसिकता को स्वीकार नहीं करेंगे, तो वह पीछे रह जाएंगे।

टीनएजर्स को है हर चीज का ज्ञान
अभिनेता ने बताया कि समय बदल गया है और टीनएजर्स को बहुत कुछ सीखने को मिल गया है, इसलिए उन्हें हर चीज का ज्ञान है। उन्होंने बताया कि आजकल के बच्चे जब भी कुछ सिखाने की कोशिश करते हैं तो एक लाइन के बाद ही कह देते हैं कि उन्हें सब समझ आ गया है। अजय ने इसकी तुलना उन लंबे-लंबे लेक्चर से की जो पहले उन्हें दिए जाते थे।
विज्ञापन


डेटिंग लाइफ को लेकर युग से चर्चा करते हैं अभिनेता
अजय ने बताया कि उनका बेटा युग देवगन उनसे तब तक नहीं डरता जब तक कि उसने कोई गलती न की हो। जब उनसे पूछा गया कि क्या वह अपने बेटे को डांटते हैं, तो अजय ने जवाब दिया, "थोड़ा बहुत तो डांटना ही पड़ता है, लेकिन हम दोस्त की तरह हैं।" अजय से यह भी पूछा गया कि क्या अब उनके बेटे का डेटिंग का दौर शुरू होगा, क्योंकि वह लगभग 14 साल का है। उन्होंने कहा, "हां वो होगा। वो डिस्कशन करता है मुझसे। हम इस मामले में एक-दूसरे के साथ बहुत स्वतंत्र हैं।"
विज्ञापन

 

Saif Ali Khan: क्यूट अंदाज में चॉकलेट समेटते नजर आए जेह, सैफ अली खान ने दिया ऐसा रिएक्शन, वायरल हो रहा वीडियो

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें