फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Singer Vishal Dadlani: विशाल ददलानी ने सरकार पर क्यों कसा तंज? समय रैना को सपोर्ट करते दिखे सिंगर

Wed, 19 Feb 2025 07:47 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

समय रैना के शो 'इंडियाज गॉट लैटेंट' से जुड़ी अश्लील जोक्स वाली कंट्रोवर्सी हर दिन बढ़ती जा रही है। इस मामले में कुछ लोग स्टैंडअप कॉमेडियन को गलत बता रहे हैं, वहीं कुछ लोग समय के सपोर्ट में भी दिख रहे हैं। हाल ही में समय रैना की कंट्रोवर्सी को लेकर सिंगर विशाल ददलानी भी बोले। उन्होंने इस पूरे मामले में सरकार को आड़े हाथों ले लिया? 

विज्ञापन
विशाल ददलानी की इंस्टाग्राम पोस्ट - फोटो : इंस्टाग्राम-@vishaldadlani
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विशाल ददलानी ने अपने इंस्टाग्राम के स्टोरी सेक्शन में एक पोस्ट साझा की। जिसमें वह समय रैना और रणवीर अल्लाहबादिया वाले मजाक से जुड़ी कंट्रोवर्सी पर अपने विचार बताते हुए दिखे। लेकिन स्टैंडअप कॉमेडियन समय और यूट्यूबर रणवीर अल्लाहबादिया को टारगेट करने की बजाय वह सरकार पर तंज कसते हुए नजर आए। 

विज्ञापन


सरकार ऑनलाइन कंटेंट को कंट्रोल करना चाहती है 
अपनी पोस्ट में समय रैना और रणवीर अल्लाहबादिया का जिक्र करते हुए विशाल लिखते हैं, ‘यह सब पाखंड, बकवास है। सरकार ऑनलाइन कंटेंट पर कंट्रोल करना चाहती है। सरकार लंबे समय से ऐसा करने की कोशिश कर रही है और बार-बार रोकी जा रही है। लेकिन टीवी पर जो गुस्सा दिखाया जा रहा है, उसकी लहर में हमारी मासूम जनता अपनी आजादी खो रही है।’ शो 'इंडियाज गॉट लैटेंट' के एपिसोड में विशाल ददलानी भी बतौर जज आ चुके हैं। 

कुंभ भगदड़ का जिक्र किया
आगे अपनी पोस्ट में सिंगर विशाल ददलानी लिखते हैं, ‘कुंभ में भगदड़-मौते क्या हैं? समझे?’ दरअसल, पिछले दिनों महाकुंभ में भगदड़ मची थी, जिसमें कई लोगों की जान चली गई। इस बारे में विशाल बात कर रहे हैं। विशाल की तरह की कई और सेलिब्रिटी भी इस भगदड़ की याद लोगों को दिला रहे हैं, क्योंकि यह एक अहम खबर है। पहले भी विशाल ददलानी देश, समाज के मुद्दों पर अपनी राय रखते रहे हैं। वह सरकार की गलत नीतियों की निंदा करते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रणवीर अल्लाहबादिया-समय रैना - फोटो : सोशल मीडिया
ये है इंडियाज गॉट लैटेंट शो से जुड़ा मामला
पिछले दिनों स्टैंडअप कॉमेडियन समय रैना के शो 'इंडियाज गॉट लैटेंट' पर यूट्यूबर रणवीर अल्लाहबादिया ने एक विवादित और अश्लील टिप्पणी की। इसके बाद से सोशल मीडिया पर उनके खिलाफ बातें होने लगी। साथ ही पुलिस में शिकायत भी दर्ज हो चुकी है। कई शहरों में इनके खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। कोर्ट भी इन्हें फटकार लगा चुकी है। ये लोग भी माफी मांग चुके हैं। ऐसे में कुछ लोग समय रैना को जरूर सपोर्ट करते दिख रहे हैं, वे उन्हें माफ करने की बात कहते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें