फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Viral Video: सूर्यास्त के दौरान शान ने पत्नी राधिका के लिए गाया रोमांटिक गाना, वीडियो हुआ वायरल

Tue, 16 Sep 2025 10:11 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Shaan: सिंगर शान ने आज सोशल मीडिया हैंडल पर अपना एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वह रोमांटिक सूर्यास्त के दौरान पत्नी राधिका के लिए 'चार कदम' गाना गाकर मनोरंजन करते नजर आए।
विज्ञापन
बॉलीवुड गायक शान - फोटो : इंस्टाग्राम@singer_shaan
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड गायक शान ने अपनी पत्नी राधिका मुखर्जी के साथ छुट्टियां मनाते हुए एक खूबसूरत पल साझा किया। इस वीडियो में शान को एक विला की बालकनी पर सूर्यास्त के समय गाना गाते नजर आए। शान का यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। 
विज्ञापन

 
Trending Videos

शान का वीडियो
शान ने आज इंस्टाग्राम पर अपना एक शानदार वीडियो शेयर किया, जिसमें वह रोमांटिक मूड में गाना गाते नजर आ रहे हैं। इस दौरान शान ने फिल्म 'पीके' का गाना 'चार कदम' गाया। फिल्म के लिए यह गाना शान ने श्रेया घोषाल के साथ मिलकर गाया था। गाने के दौरान, शान ने कैमरे की ओर हाथ बढ़ाया, और राधिका, जो वीडियो बना रही थीं, उन्होंने उनका हाथ थाम लिया। सूर्यास्त के दौरान दोनों का यह रोमांटिक वीडियो फैंस के बीच जमकर वायरल हो रहा है। 
विज्ञापन

शान के गाने
शांतनु मुखर्जी, जिन्हें पेशेवर रूप से शान के नाम से जाना जाता है। शान एक भारतीय पार्श्व गायक, संगीतकार और टेलीविजन होस्ट हैं। शान ने हिंदी, बंगाली, कन्नड़ और तेलुगु भाषा में गाने गाए हैं। शान ने 'तन्हा दिल', 'चांद सिफारिश', 'वो पहली बार' जैसे कई यादगार गाने गाए हैं, जो आज भी लोकप्रिय हैं। शान और राधिका ने नवंबर 2000 में शादी की थी। शान और राधिका के दो बेटे हैं, जिनका नाम सोहम और शुभ है।

यह भी पढ़ें: Mirai Box Office Collection: बॉक्स ऑफिस पर 'मिराय' का जादू बरकरार, जानें तेजा सच्चा की फिल्म का कलेक्शन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें