इस गाने के बारे में शान कहते हैं, "मैं किशोर दा का बहुत बड़ा प्रशंसक हूं और लक्ष्मीकांत प्यारेलाल रचित इस लीजेंडरी मेलोडी और आनंद बख्शी के बोल गाकर मुझे बहुत अच्छा महसूस हो रहा है। वास्तव में मेरे लिए यह एक सम्मान की बात है। मैं कितनी भी कोशिश कर लूं लेकिन मैं मूल गाने के जादू को दोबारा नहीं रच सकता। मुझे उम्मीद है कि दर्शक इस गाने को खूब सराहेंगे और आने वाले दिनों में ये लोगों की फेवरेट लिस्ट का हिस्सा भी होगा।”
हिंदी सिनेमा के एक सुपरहिट गीत की पुनर्संरचना की भागीदार बनीं गायिका नीति मोहन कहती हैं, "नए साल में मैं अपने पसंदीदा चैनल के लिए काम करने को लेकर उत्साहित हूं। उनके आने वाले शो 'कभी कभी इत्तेफाक से' के टाइटल ट्रैक को रिकॉर्ड करना एक अद्भुत और बहुत ही यादगार अनुभव था। इस प्रतिष्ठित गीत को रीक्रिएट करते समय हमने कुछ ऐसा बनाने की आवश्यकता को ध्यान में रखा, जो सभी के लिए नए साल में गर्मजोशी की भावना पैदा करे। हम उम्मीद करते हैं कि हर कोई गाने को पसंद करेगा। ”