फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘इस बार के हालात की कल्पना भी नहीं कर सकते…’, सिंगर पापोन ने असम बाढ़ प्रभावित लोगों के लिए लगाई मदद की गुहार

Mon, 27 Jul 2026 11:01 AM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Singer Papon Talk About Devastating Floods In Assam: इन दिनों असम में आई बाढ़ से कई लोग प्रभावित हैं। वहां की स्थिति और लोगों की मदद के लिए बॉलीवुड सिंगर पापोन ने सोशल मीडिया पर एक गुजारिश की है।  

विज्ञापन
सिंगर पापोन - फोटो : एक्स (ट्विटर)@papon angaraag
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सिंगर पापोन ने देश भर के लोगों से अपील की है कि वह आगे आएं और असम में भयानक बाढ़ से प्रभावित लोगों की मदद करें। यह बात उन्होंने एक्स (ट्विटर) अकाउंट पर एक वीडियो शेयर करते हुए कही। अपनी बात कहते हुए वह काफी भावुक नजर आए। 

असम बाढ़ के बाद की स्थिति का सिंगर ने किया जिक्र

विज्ञापन

एक्स (ट्विटर) अकाउंट पर एक वीडियो सिंगर पापोन ने साझा किया है। वह कहते हैं, ‘मैं बस यह बताना चाहता था कि अभी असम में क्या हो रहा है। इस साल बाढ़ की वजह से कितनी तबाही हुई है। यहां बहुत बारिश होती है, बाढ़ आती है, लेकिन इस बार के हालात की आप कल्पना भी नहीं कर सकते। गांव बाढ़ में डूबे हुए हैं, लोग बेघर हैं, सैकड़ों लोग लापता हैं, लोगों की जान गई है। इतने सारे जानवर मर गए हैं। हालात बहुत खराब हैं, इसलिए प्लीज इस बात को फैलाएं।’ 

देशवासियों से की खास अपील 
पापाेन आगे कहते हैं, ‘मैं भारत और दुनिया भर के सभी लोगों से गुजारिश करता हूं कि प्लीज असम की तरफ ध्यान दें। यह इंसानियत का मामला है, हम सभी को साथ आना होगा, हम जो भी कर सकते हैं, करना होगा और जल्दी करना होगा। हम सब यहां अपनी तरफ से कोशिश कर रहे हैं। अगर आप मदद करना चाहते हैं, तो प्लीज आगे आएं।’ 

विज्ञापन

असम सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने भी बताई स्थिति 
मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने असम में आई बाढ़ की स्थिति को लेकर मीडिया से बातचीत की। उन्होंने कहा, ‘जैसे-जैसे असम बाढ़ से उबर रहा है, प्रभावित जिलों में बिजली बहाल करने के प्रयास जारी हैं। बाढ़ के दौरान एहतियात के तौर पर बिजली सप्लाई बंद करने के बाद, असम पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड की टीमें व्यापक सुरक्षा जांच कर रही हैं और साथ ही शिवसागर, जोरहाट, चराइदेव, धुबरी, बोंगाईगांव और अन्य प्रभावित इलाकों में चरणबद्ध तरीके से बिजली बहाल कर रही हैं। हम जल्द से जल्द आवश्यक सेवाएं बहाल करने और यह सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध हैं कि हर प्रभावित समुदाय सामान्य स्थिति में लौट आए।’  

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें