फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ramayana: कॉमिक कॉन में पहुंचे फैंस को 'रामायण' की टीम ने दिया खास गिफ्ट, यूजर ने वीडियो शेयर कर दिखाई झलक

Sun, 26 Jul 2026 09:55 PM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Ramayana Movie: रणबीर कपूर की फिल्म रामायण को लेकर फैंस का एक्साइटमेंट सैन डिएगो कॉमिक कॉन 2026 के बाद और भी बढ़ गया है। जानिए क्या है पूरा मामला। 

विज्ञापन
रामायण - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जहां भारत में लोग अभी ट्रेलर का इंतजार कर रहे हैं, वहीं कॉमिक कॉन में पहुंचे लोगों को फिल्म का खास प्रेजेंटेशन देखने का मौका मिला। इसी दौरान वहां मौजूद एक फैन का गिफ्ट अनबॉक्सिंग वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।

क्या था इस गिफ्ट में खास?

विज्ञापन

वीडियो में एक महिला दिखाती है कि उन्हें रामायण के ट्रेलर प्रीव्यू इवेंट में क्या गिफ्ट मिला। वह एक गिफ्ट बैग से पिंक कलर का एक खूबसूरत बॉक्स निकालती हैं, जिसके ऊपर कमल (लोटस) का डिजाइन बना होता है। जब वह बॉक्स खोलती हैं, तो अंदर उन्हें गोल्डन रंग का शंख और रामायण टीम की तरफ से एक नोट मिलता है।

शंख का क्या है मतलब?
बॉक्स के अंदर रखे नोट में इस गिफ्ट का खास मतलब भी बताया गया है। उसमें लिखा है कि यह शंख भारतीय संस्कृति का प्रतीक है, जो हमारी ऊर्जा को संतुलित करता है और इसकी आवाज पूरे ब्रह्मांड में गूंजती है, जो एक नई शुरुआत का संकेत देती है। महिला जब शंख को कैमरे के सामने दिखाती हैं, तो उसकी बारीक डिजाइन और खूबसूरती देखकर हैरान रह जाती हैं।  
विज्ञापन

रामायण फिल्म - फोटो : सोशल मीडिया
कब रिलीज होगी फिल्म 'रामायण'?
नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी 'रामायण' दो भाग में रिलीज होगी। इसके पहले भाग का ट्रेलर बीते 24 जुलाई को रिलीज होने वाला था पर इसे टाल दिया गया। फिल्म इसी साल दिवाली के मौके पर दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इसमें रणबीर कपूर, साई पल्लवी, सनी देओल, रवि दुबे और यश मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे। 

ये भी पढ़ें- क्या ‘रामायण’ के बाद ‘धूम 4’ में दिखेंगे रणबीर कपूर? एक्टर ने ‘लव एंड वॉर’ पर भी किया बड़ा खुलासा; कही ये बात
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें