फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नीति मोहन: गायिका के पिता का हुआ निधन, वरुण धवन और हिमेश रेशमिया समेत इन सेलेब्स ने जताया शोक

Sun, 18 Oct 2026 11:46 AM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Neeti Mohan: नीति मोहन के पिता का हाल ही में निधन हो गया है। सिंगर ने सोशल मीडिया के जरिए अब यह जानकारी दी है। पोस्ट पर सेलेब्स ने शोक जताया है। 
 
विज्ञापन
बृज मोहन शर्मा, नीति मोहन - फोटो : इंस्टाग्राम@neetimohan18
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मशहूर सिंगर नीति मोहन के पिता बृज मोहन शर्मा का हाल ही में निधन हो गया। गायिका ने रविवार 18 अक्तूबर को सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए यह खबर साझा की। उन्होंने अपने पिता को अपने परिवार का मार्गदर्शक बताया। इस पोस्ट पर सेलेब्स ने शोक जताया है।
विज्ञापन
Trending Videos

कब हुआ पिता का निधन?
इस खबर को साझा करते हुए, नीति और उनके परिवार ने कहा, 'बहुत गहरे दुख और भारी मन के साथ, हमें अपने प्यारे पिता, श्री बृज मोहन शर्मा के निधन की दुखद सूचना देनी पड़ रही है, जो 15.10.2026 को इस दुनिया से विदा हो गए। एक प्यारे पति और पिता, हमारा मार्गदर्शन करने वाले और हमारे परिवार का आधार। उनकी समझदारी, संस्कार और प्रेम हमेशा हमारे दिलों में रहेंगे। भले ही वे अब हमारे बीच नहीं हैं लेकिन उनका आशीर्वाद और उनकी खूबसूरत यादें जीवन भर हमारा मार्गदर्शन करती रहेंगी।'

सेलेब्स के कमेंट - फोटो : सोशल मीडिया
सेलेब्स ने जताया दुख
इस खबर के सामने आते ही, फिल्म और संगीत जगत की कई हस्तियों ने नीति और उनके परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं। अभिनेता वरुण धवन, गायक हिमेश रेशमिया, गायिका श्रेया घोषाल, अभिनेत्री दीया मिर्जा, अभिनेत्री नेहा धूपिया, अभिनेत्री गौहर खान,  और अभिनेता श्रेयर तलपड़े जैसे सेलेब्स ने दुख जताया है।

 
विज्ञापन

बृज मोहन शर्मा ने दिया बेटियों का साथ
  • बृज मोहन शर्मा ने अपनी चार बेटियों- नीति, शक्ति, मुक्ति और कृति मोहन के जीवन और करियर में अहम भूमिका निभाई।
  • उन्होंने उनकी महत्वाकांक्षाओं का समर्थन किया और उन्हें एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में अपने सपनों को पूरा करने के लिए प्रोत्साहित किया।
  • वे अपनी बेटियों के साथ हमेशा खड़े रहे, चाहे वे संगीत, नृत्य या अभिनय के क्षेत्र में अपना करियर बना रही हों। 
  • उन्होंने इस सफर में आने वाली सामाजिक उम्मीदों और चुनौतियों का सामना करने में भी उनकी मदद की।
  • मुश्किल समय में भी, शर्मा परिवार का एक अहम हिस्सा बने रहे। 
  • 2019 में नीति की शादी के दौरान, वे कथित तौर पर आईसीयू में भर्ती थे, और उनकी जगह उनकी मां ने कन्यादान की रस्म निभाई।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें