फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सलमान खान: शिवसेना नेता की बेटी की सगाई में शामिल हुए सुपरस्टार, मेहमानों का किया अभिवादन; जोड़े को दी बधाई

Sun, 18 Oct 2026 10:49 AM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Salman Khan: सलमान खान हाल ही में शिवसेना के एक नेता की बेटी की लगाई में पहुंचे। उन्होंने यहां मेहमानों का अभिवादन किया और जोड़े को शुभकामनाएं दीं। 
 
विज्ञापन
सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान इन दिनों अपने शो 'बिग बॉस 20' से खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं। इस बीच वह मुंबई में शिवसेना नेता और फैशन डिजाइनर शायना एनसी की बेटी और भाविक मर्चेंट की सगाई में शामिल हुए। यह कार्यक्रम शनिवार को नवरात्रि के त्योहार के दौरान आयोजित किया गया था।
विज्ञापन

 
Trending Videos

किसकी सगाई में पहुंचे सलमान?
नेवी ब्लू शर्ट और डेनिम जींस पहने सलमान खान इस समारोह में काफी शानदार लग रहे थे। उन्होंने वहां मौजूद मेहमानों का अभिवादन किया और सगाई करने वाले जोड़े शनाया मुनोत-भाविक मर्चेंट  के साथ तस्वीरें भी खिंचवाईं। साथ ही उन्हें इस खास मौके पर शुभकामनाएं दीं।

ये नेता भी आए नजर
महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना प्रमुख राज ठाकरे भी इस समारोह में शामिल हुए। उन्होंने जोड़े को बधाई दी और उनकी खुशियों में शरीक हुए।

शनाया और भाविक - फोटो : सोशल मीडिया
कौन हैं शनाया और भाविक?
शनाया मुनोत एक कारोबारी हैं, जबकि उनके मंगेतर भाविक मर्चेंट टेक्नोलॉजी कारोबार से जुड़े हैं। कुछ दिन पहले, शायना एनसी ने सोशल मीडिया पर अपनी बेटी की सगाई की घोषणा की थी और एक भावुक नोट के जरिए अपनी खुशी जाहिर की थी।



11 अक्तूबर को उन्होंने लिखा, 'नवरात्रि के इस शुभ अवसर पर, हमें यह बताते हुए बेहद खुशी हो रही है कि हमारी प्यारी बेटी शनाया मुनोत और भाविक मर्चेंट की सगाई हुई। ईश्वर के प्रति आभार और अपने माता-पिता, परिवार व दोस्तों के आशीर्वाद के साथ अब हम हमेशा के लिए एक साथ हैं।'

विज्ञापन

सलमान खान का वर्कफ्रंट
  • सलमान खान इन दिनों शो 'बिग बॉस 20' होस्ट कर रहे हैं।
  • इस बीच, सलमान खान हाल ही में करण जौहर के टॉक शो 'कॉफी विद करण' के सीजन 9 में नजर आए। 
  • जल्द ही वह फिल्म 'मातृभूमि' में नजर आने वाले हैं।
  • यह फिल्म 2020 में भारत-चीन सीमा विवाद पर आधारित है।
  • सलमान खान, नयनतारा के साथ एक और फिल्म का हिस्सा होंगे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें