वरुण धवन की फैन फॉलोइंग दिनोंदिन बढ़ती ही जा रही है। सिर्फ आम लड़कियां ही नहीं बल्कि हीरोइनें भी उन पर फिदा हैं। लेकिन अब एक सिंगर उनकी दीवानी हो गई है और वो भी इस कदर कि वरुण जैसा ही ब्वॉयफ्रेंड चाहती है।
ये सिंगर हैं नीति मोहन, जो वरुण धवन के लिए उनकी डेब्यू फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' में अपनी आवाज भी दे चुकी हैं।
वरुण धवन और आलिया भट्ट इन दिनों अपनी फिल्म 'बद्रीनाथ की दुल्हनिया' के प्रमोशन में बिजी हैं और इसी सिलसिले में वो 'द वॉइस इंडिया' सिंगिंग रिएलिटी शो में पहुंचे थे। शो पर उन्होंने खूब मस्ती की, लेकिन सबसे यादगार लम्हा तब आया जब वरुण धवन और नीति मोहन ने साथ में एक रोमांटिक गाने पर डांस किया। इसके बाद तो जैसे नीति वरुण की दीवानी ही हो गईं और कह उठीं 'मुझे तो वरूण धवन जैसा ब्वॉयफ्रेंड चाहिए।'
नीति मोहन के इस कमेंट को सुुनकर वरुण धवन की गर्लफ्रेंड वाकई गर्व महसूस कर रही होंगी।