फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kalpana Raghavendar: कल्पना राघवेंद्र ने नहीं की थी आत्महत्या की कोशिश, बेटी ने बताया घटना का पूरा सच

Wed, 05 Mar 2025 04:27 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

लोकप्रिय गायिका कल्पना ने कथित तौर पर आत्महत्या का प्रयास किया था। उनकी बेटी ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि उनकी मां ने आत्महत्या की कोशिश नहीं की थी। साथ ही उन्होंने गायिका की सेहत का हाल भी बताया। 
विज्ञापन
कल्पना राघवेंद्र - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गायिका कल्पना राघवेंद्र के बारे में हाल ही में यह खबर आई थी कि उन्होंने आत्महत्या करने की कोशिश की है। अब गायिका की बेटी ने सामने आकर इस मामले पर सफाई दी है। कल्पना की बेटी ने बताया कि उनकी मां वर्तमान में एलएलबी और पीएचडी कर रही है। इस कारण उसे अनिद्रा की समस्या हो गई है, जिसके लिए डॉक्टरों ने उसे दवाइयां दी थीं।

विज्ञापन

बेटी ने बताई सच्चाई
हालांकि, गायिका ने सामान्य तनाव के कारण गलती से दवा का ओवरडोज ले लिया था, जिसके कारण यह घटना हुई। इसके अलावा गायिका की बेटी ने यह भी बताया कि कल्पना स्वस्थ हैं और फिलहाल खतरे से बाहर हैं। उन्होंने सभी से अनुरोध किया है कि वे जानकारी में हेरफेर न करें और बताया कि उनका परिवार पूरी तरह से ठीक है।

बेहोश पाई गई थीं कल्पना
इससे पहले खबर आई थी कि कल्पना ने 2 मार्च को नींद की गोलियां खा ली थीं और अपने घर में बेहोश पाई गईं। उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जिसके बाद से वह वेंटिलेटर सपोर्ट पर हैं। कल्पना द्वारा दो दिनों तक दरवाजा न खोलने पर अपार्टमेंट की सिक्योरिटी ने पड़ोसियों को बताया। उनके पड़ोसियों ने पुलिस से संपर्क किया, जिसके बाद उचित कार्यवाही की गई। घटना के समय कल्पना के पति चेन्नई में थे। खबर सुनते ही वे हैदराबाद पहुंचे।
विज्ञापन

कौन हैं कल्पना राघवेंद्र
कल्पना मशहूर पार्श्व गायक टीएस राघवेंद्र की बेटी हैं। उन्होंने स्टार सिंगर मलयालम में हिस्सा लिया और 2010 में खिताब जीता। अपनी जीत के बाद, उन्होंने इलैयाराजा और एआर रहमान सहित कई मशहूर संगीतकारों के साथ काम किया। एक संगीत परिवार से ताल्लुक रखने वाली कल्पना ने पांच साल की उम्र में अपना करियर शुरू किया। अपने लंबे करियर में उन्होंने कई भाषाओं में 1,500 से ज्यादा गाने रिकॉर्ड किए हैं। गायन के अलावा कल्पना ने कमल हासन अभिनीत पुन्नगई मन्नन में एक छोटी सी भूमिका के साथ अभिनय भी किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें