फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिंगर जुबिन नौटियाल ने उज्जैन में किए महाकाल के दर्शन, भस्म आरती में हुए शामिल; 'शिव कैलाशों...' गाकर जीता दिल

Fri, 21 Nov 2025 08:24 AM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Jubin Nautiyal At Mahakaleshwar Temple In Ujjain: भारतीय गायक जुबिन नौटियाल ने उज्जैन नगरी में महाकालेश्वर मंदिर में बाबा महाकाल के दर्शन कर उनका आशीर्वाद लिया। इस दौरान वह शिव भक्ति में लीन नजर आए।
विज्ञापन
जुबिन नौटियाल - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड के प्रसिद्ध सिंगर जुबिन नौटियाल ने हाल ही में उज्जैन में महाकालेश्वर मंदिर में भगवान महाकाल की भस्म आरती में हिस्सा लिया। इस दौरान उन्होंने महादेव का प्रसिद्ध गीत 'शिव कैलाशों के वासी...' गाकर सभी का दिल जीत लिया।
विज्ञापन

जुबिन नौटियाल ने किए महाकाल के दर्शन
जुबिन ने उज्जैन नगरी में महाकालेश्वर मंदिर में बाबा महाकाल के दर्शन किए। इस दौरान जुबीन ने महादेव की भस्म आरती में हिस्सा लिया। वह शिव भक्तों के बीच महादेव की पूजा करते नजर आए। पूजा के बाद जुबीन ने भगवान शिव का प्रसिद्ध गीत 'शिव कैलाशों के वासी...' गाया।
विज्ञापन

इंडिया टूर पर जुबीन
दरअसल, जुबीन दिसबंर से इंडिया टूर पर निकलने वाले हैं। शोज के शुरू होने से पहले जुबीन ने महाकालेश्वर मंदिर में बाबा महाकाल के दर्शन कर आशीर्वाद लिया है। जुबीन के मल्टी सिटी इंडिया टूर में पहला कंसर्ट इंदौर में 14 दिसंबर को होगा। इसके बाद वे 21 दिसंबर को लखनऊ में एक शो करेंगे। तीसरा शो 26 दिसंबर को कोलकाता में होगा। इसके बाद वह जनवरी 2026 में मुंबई और बाकी शहरों में कार्यक्रम करेंगे।

यह भी पढ़ें: पिता कृष्णराज की बर्थ एनिवर्सरी पर भावुक हुईं ऐश्वर्या राय बच्चन, शेयर की अनदेखी तस्वीरे

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें