फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिता कृष्णराज की बर्थ एनिवर्सरी पर भावुक हुईं ऐश्वर्या राय बच्चन, शेयर की अनदेखी तस्वीरें

Fri, 21 Nov 2025 07:59 AM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Aishwarya Rai Bachchan: अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन ने अपने पिता कृष्णराज राय की जयंती पर उनकी याद में सोशल मीडिया हैंडल पर एक पोस्ट के जरिए उन्हें श्रद्धांजलि दी है। 
विज्ञापन
ऐश्वर्या राय बच्चन - फोटो : इंस्टाग्राम@aishwaryaraibachchan_arb
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन ने अपने पिता कृष्णराज राय की जयंती पर उन्हें भावुक श्रद्धांजलि दी है। इस मौके पर ऐश्वर्या ने पिता और बेटी आराध्या की कई प्यारी तस्वीरें सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर की हैं।

विज्ञापन

ऐश्वर्या ने शेयर की खास तस्वीरें
ऐश्वर्या ने इंस्टाग्राम पर अपने पिता की कई पुरानी और नई तस्वीरें शेयर कीं। इनमें उनकी बेटी आराध्या बच्चन भी नजर आ रही हैं। कुछ तस्वीरें आराध्या के बचपन की हैं। इन तस्वीरों में ऐश्वर्या पिता की तस्वीर के पास आंखें बंद किए प्रार्थना करती नजर आ रही हैं। एक तस्वीर में आराध्या अपने नानू की गोद में हैं।

ऐश्वर्या का पोस्ट
इन तस्वीरों के साथ ऐश्वर्या ने कैप्शन में लिखा, 'जन्मदिन मुबारक हो प्यारे डैडी-अज्जा... हमारे एंजल, आपसे हमेशा प्यार करती रहूंगी। हमारी आराध्या के 14 साल की होने पर आप लोगों ने जो असीम प्यार और आशीर्वाद दिया, उसके लिए धन्यवाद।' ऐश्वर्या के इस पोस्ट पर फैंस ने खूब प्यार लुटाया और उनके पिता को भी ट्रिब्यूट दिया। महिमा चौधरी समेत कई सेलेब्स ने अपना रिएक्शन दिया है।

ऐश्वर्या के पिता का निधन
ऐश्वर्या राय के पिता कृष्णराज राय का लंबी बीमारी के बाद साल 2017 में मुंबई में उनका निधन हो गया था। ऐश्वर्या अपने पापा से बहुत प्यार करती हैं और हर साल उनकी जयंती और पुण्यतिथि पर उन्हें याद करती हैं।

श्री सत्य साईं बाबा के शताब्दी समारोह में दिखीं ऐश्वर्या
हाल ही में ऐश्वर्या आंध्र प्रदेश में श्री सत्य साईं बाबा के 100वें जन्मोत्सव में भी शामिल हुई थीं। वहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी मौजूद थे। यहां उन्होंने धर्म, जाति और प्यार पर दी अपनी दमदार स्पीच से सबका दिल जीत लिया था।
विज्ञापन

ऐश्वर्या का करियर
फिल्मों की बात करें तो ऐश्वर्या को आखिरी बार मणिरत्नम की तमिल फिल्म 'पोन्नियिन सेलवन पार्ट-2' में देखा गया था। इस फिल्म के लिए उन्होंने दुबई में SIIMA अवॉर्ड में बेस्ट एक्ट्रेस (क्रिटिक्स) का पुरस्कार जीता था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें