फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कनाडाई सिंगर ड्रेक ने नाबालिग को किया किस, वीडियो देख भड़के लोग

Mon, 07 Jan 2019 11:16 AM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
कनाडाई सिंगर ड्रेक
विज्ञापन
कनाडाई रैपर और सिंगर ड्रेक ने स्टेज परफॉर्मेंस के दौरान नाबालिग लड़की को किस कर लिया है। जिसके बाद उनका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। लोग इसे वीडियो को शेयर करते हुए अपना गुस्सा जाहिर कर रहे हैं। साथ ही सिंगर को बॉयकॉट करने की मांग भी कर रहे हैं। 
विज्ञापन


दरअसल वायरल हो रहे वीडियो में ड्रेक एक लड़की के साथ डांस करते दिख रहे हैं। वह उसे किस करते हैं और उसे गले लगा लेते हैं। इसके बाद ड्रेक कहते हैं कि वह इस वजह से विवादों में फंस सकते हैं। 

फैंस से बात करते हुए ड्रेक कहते दिख रहे हैं, 'मैं इस तरह के मामलों में बहुत बार फंसा हूं।' इसके बाद वह स्टेज पर खड़ी फैन से उसकी उम्र पूछते हैं, जिस पर वह अपनी उम्र 17 साल बताती है।
विज्ञापन

विज्ञापन

इसके बाद भी ड्रेक नहीं रुकते। वह कहते हैं, 'मैं अभी जेल नहीं जा सकता। लेकिन तुम कैसे इस तरह की दिख सकती हो? मुझे नहीं पता मुझे बुरा महसूस करना चाहिए या नहीं, लेकिन मुझे मजा आया। मैं तुम्हें थैंक यू कहना चाहता हूं।' फैंस ड्रेक की इस हरकत से बेहद नाराज हैं और उनका गुस्सा सोशल मीडिया पर देखने को मिल रहा है।

इससे पहले पर अमेरिकी रैपर कान्ये वेस्ट को धमकाने का आरोप लगा था। कान्ये ने ट्वीट कर कहा था, "ड्रेक ने मुझे फोन कर धमकाने की कोशिश की।" सिंतबर में रियलिटी टीवी स्टार किम कर्दशियां के पति कान्ये ने इंस्टाग्राम पर इस अफवाह को लेकर ड्रेक को लताड़ लगाई थी कि 32 वर्षीय रैपर का किम के साथ प्रेम संबंध है। किम ने इसका खंडन किया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें