फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO VIRAL: लिफ्ट में फंस गए दिलजीत दोसांझ, वेट्रेस के साथ करने लगे भांगड़ा

Sun, 07 May 2017 05:03 PM IST
amarujala.com- Presented by: आकांक्षा सिंह
विज्ञापन
दिलजीत दोसांझ
विज्ञापन
दीपिका पादुकोण के बाद अब सिंगर दिलजीत दोसांझ भी लिफ्ट में फंस गए हैं। जी हां! दिलजीत का एक वीडियो आजकल काफी वायरल हो रहा है जिसमें वह लिफ्ट में भांगड़ा करते नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन


दरअसल ये वीडियो कोका कोला का नया एड है। दिलजीत ने इस वीडियो में दीपिका वाले पुराने एड को ही दोहराया है। वीडियो की शुरुआत होती है दिलजीत के होटल में एंट्री लेने से। जैसे ही दिलजीत लिफ्ट में जाते हैं वैसे ही लिफ्ट बंद हो जाती है। वहीं उनके साथ एक वेट्रेस भी मौजूद होती है। दिलजीत का गर्मी में बुरा हाल होता देख वेट्रेस उन्हें कोका कोला की एक बोतल थमा देती है।

बस फिर क्या। दोनों कोका कोला पी कर खूब डांस करते हैं। दिलजीत ने इस वीडियो में दिल खोलकर भांगड़ा किया है। ये एड सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। दिलजीत के फैंस उन्हें इस अंदाज में बहुत पसंद कर रहे हैं।
विज्ञापन




दिलजीत इस साल न्यूयॉर्क में होने वाले आईफा समारोह में परफॉर्म करेंगे। म्यूजिकल नाइट की शुरुआत दिलजीत की परफॉर्मेंस से ही शुरू होगी। ये पहली बार होगा जब दिलजीत आईफा में परफॉर्म करेंगे। इसके लिए वह काफी उत्साहित हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें