फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhojpuri: बिहार के इस सिंगर को कहा जाता है भोजपुरी का 'जस्टिन बीबर', 8 साल की उम्र में गाने से मचाया था तहलका

Tue, 26 Jul 2022 03:06 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

कल्लू ने बहुत कम उम्र में ही गाना शुरू कर दिया था। महज 8 साल की उम्र में उन्होंने 'चोलिया के हुक राजाजी' गाकर तहलका मचा दिया था। उस समय उनका यह गाना इतना हिट हुआ कि गांव के हर ऑर्केस्ट्रा में इसे बजाया जाता है।
विज्ञापन
अरविंद अकेला कल्लू - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर एक्टर और सिंगर अरविंद अकेला 'कल्लू' आज अपना 24वां जन्मदिन मना रहे हैं। उनका जन्म बिहार के बक्सर जिले में हुआ था। कल्लू को उनकी सुरीली आवाज और दमदार एक्टिंग के लिए जाना जाता है। फैन फॉलोइंग के मामले में भी वह किसी दूसरे स्टार से पीछे नहीं हैं। उनके चाहने वालों की संख्या लाखों में है जिन्हें अपने फेवरेट स्टार की फिल्म का बेसब्री से इंतजार रहता है। उनके स्टारडम का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि कल्लू का गाना रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर ट्रेंड करने लगता है।

विज्ञापन

पहले ही गाने से मचाया था धमाल
कल्लू ने बहुत कम उम्र में ही गाना शुरू कर दिया था। महज 8 साल की उम्र में उन्होंने 'चोलिया के हुक राजाजी' गाकर तहलका मचा दिया था। उस समय उनका यह गाना इतना हिट हुआ कि गांव के हर ऑर्केस्ट्रा में इसे बजाया जाता है। इस गाने के बाद से कल्लू इतना फेमस हो गए कि फिर कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। इसके बाद उन्होंने 'चली समियाना में आज गोली', 'गवनवां कहिया ले जईबा ना', मुर्गा बेचैन बाटे, साइकिल में साइकिल लडावेली, सकेत होता राजा जी जैसे गाने गाए। 
विज्ञापन

एक्टिंग में भी दिखाया जलवा
अच्छा सिंगर होने के साथ कल्लू अपनी एक्टिंग से लोगों को प्रभावित कर चुके हैं। अब तक वह कई भोजपुरी फिल्म में काम कर चुके हैं। साल 2016 में उन्होंने फिल्म 'दिलदार सजना' से एक्टिंग करियर की शुरुआत की। वह भोजपुरी के सुपरस्टार पवन सिंह को अपना गुरु मानते हैं। बता दें कि पवन सिंह भोजपुरी के सबसे बड़े गायक और एक्टर में से एक हैं। उनकी गाए गाने देश ही नहीं बल्कि विदेश में भी फेमस हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें