फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Animal: पटौदी पैलेस में चल रही है एनिमल की शूटिंग, सेट से लीक हुई फोटो, नजर आया रणबीर और अनिल कपूर का लुक

Tue, 26 Jul 2022 01:01 PM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

रणबीर कपूर और अनिल कपूर फिल्म 'एनिमल' में एक साथ स्क्रीन शेयर करने वाले हैं और अब सेट से दोनों की लुक भी लीक हो गया है।
विज्ञापन
फिल्म एनिमल - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर इन दिनों चर्चाओं में बने हुए हैं। रणबीर की फिल्म 'शमशेरा' बॉक्स ऑफिस पर कमाल नहीं दिखा पाई। इस फिल्म में रणबीर ने एक डाकू का किरदार निभाया था, जिस वजह से उनके लुक में लंबे बाल और दाढ़ी रखी गई थी। लेकिन रणबीर ने फिल्म 'एनिमल' के लिए अपना लुक बदल लिया है। अभिनेता फिल्म 'एनिमल' में नजर आएंगे, जिसमें उनका लुक काफी अलग होने वाला है। फिल्म 'एनिमल' के सेट से रणबीर कपूर का लुक लीक हुआ है और अभिनेता काफी हैंडसम लग रहे हैं। 

विज्ञापन

सेट से लीक हुई तस्वीर
फिल्म 'एनिमल' में रणबीर कपूर के साथ अनिल कपूर भी नजर आने वाले हैं। इन दिनों इस फिल्म की शूटिंग गुड़गांव के पटौदी पैलेस में चल रही है और अब फिल्म के सेट से एक तस्वीर लीक हुई है, जिससे रणबीर और अनिल कपूर का लुक रिवील हुआ है। इस तस्वीर में रणबीर और अनिल कपूर के साथ कुछ और कलाकार भी नजर आ रहे हैं। हालांकि, रणबीर के लुक की बात करें तो अभिनेता क्लीन शेव होने के साथ ही ब्लैक आउटफिट में काफी हैंडसम लग रहे हैं और अनिल कपूर भी ब्लैक आउटफिट में काफी डैशिंग दिख रहे हैं।


 

मनाली में भी हुई थी शूटिंग
बीते दिनों फिल्म 'एनिमल' की शूटिंग मनाली में भी हुई थी, जहां से रणबीर कपूर और रश्मिका मंदाना की एक तस्वीर सामने आई थी, जो आग की तरह सोशल मीडिया पर वायरल हो गई थी। इस फिल्म में रणबीर के अपोजिट रश्मिका मंदाना नजर आएंगी। तस्वीर में रणबीर सफेद कुर्ता पहने हुए दिखे थे और रश्मिका में सफेद-लाल साड़ी पहनी हुई थीं। सोशल मीडिया पर फैंस ने इस तस्वीर को खूब पसंद किया था।  
विज्ञापन

कब आ रही है फिल्म
फिल्म की बात करें तो इस क्राइम ड्रामा का निर्देशन 'कबीर सिंह' फेम संदीप रेड्डी वांगा कर रहे हैं। फिल्म 11 अगस्त 2023 को रिलीज होगी, जिसका निर्माण भूषण कुमार और कृष्ण कुमार की टी-सीरीज, मुराद खेतानी के सिने1 स्टूडियो और प्रणय रेड्डी वांगा की भद्रकाली पिक्चर्स द्वारा किया जा रहा है। रणबीर, रश्मिका और अनिल कपूर के अलावा, इस फिल्म में बॉबी देओल भी हैं। इसके अलावा, रणबीर फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' में पत्नी आलिया भट्ट के साथ नजर आएंगे। फिल्म 9 सितंबर को रिलीज हो रही है, जिसमें अमिताभ बच्चन और मौनी रॉय भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें