फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘युवा पीढ़ी भी आध्यात्मिकता से जुड़ रही है’, नए सिंगर्स के भजन गाने पर अनुराधा पौडवाल ने जताई खुशी

Sun, 02 Aug 2026 03:09 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Anuradha Paudwal Talk About Devotional Music Scenario: अनुराधा पौडवाल बॉलीवुड गानों से अधिक अपने भक्ति गीतों को लेकर चर्चित रही हैं। हाल ही में उन्होंने इस बात पर खुशी जताई कि युवाओं का रुझान भी आध्यात्मिकता की तरफ बढ़ रहा है। 

विज्ञापन
गायिका अनुराधा पौडवाल - फोटो : इंस्टाग्राम@paudwal.anuradha_official
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जानी-मानी गायिका अनुराधा पौडवाल ने जयपुर में 'गुप्त वृंदावन धाम' के एक कृष्ण भक्ति संगीत कार्यक्रम में परफॉर्म किया। इस दौरान उन्होंने युवाओं की आध्यात्मिकता और भक्ति संगीत में बढ़ती दिलचस्पी के बारे में बात की। वहां मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए पौडवाल ने कहा कि युवा पीढ़ी के ज्यादा लोगों को आध्यात्मिकता अपनाते और 'भजन' गाते हुए देखकर उन्हें बहुत अच्छा लगा।

नए भजन गायकों पर क्या बोलीं अनुराधा पौडवाल 

विज्ञापन

शनिवार को एएनआई से की गई बातचीत में अनुराधा पौडवाल ने कहा, ‘आज हम देख सकते हैं कि युवा भी आध्यात्मिकता से जुड़ रहे हैं। कई नए सिंगर भजन गा रहे हैं। यह बहुत अच्छी बात है। भगवान उन्हें सही रास्ता दिखाते हैं। मुझे बहुत अच्छा लग रहा है कि इतने सारे बच्चे एक साथ आए हैं। क्योंकि इससे उन्हें भविष्य में हिम्मत मिलेगी।’ 

समृद्ध रहा है अनुराधा पौडवाल का संगीत सफर 
अनुराधा पौडवाल भारत की सबसे मशहूर प्लेबैक और भक्ति संगीत गायिकाओं में से एक हैं। उनका करियर पांच दशकों से ज्यादा लंबा रहा है। उन्होंने बॉलीवुड, मराठी सिनेमा में भी काम किया है। अनुराधा पौडवाल को 1980 के दशक के आखिर और 1990 के दशक की शुरुआत में पहचान मिली। बाद में उन्होंने भक्ति संगीत में देश की सबसे लोकप्रिय आवाजों में से एक के तौर पर अपनी जगह बनाई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

गायिका अनुराधा पौडवाल - फोटो : इंस्टाग्राम@paudwal.anuradha_official
गायिका को मिले कई सम्मान 
अनुराधा पौडवाल को कई सम्मान मिले हैं। 1990 की फिल्म 'आशिकी' के गाने 'नजर के सामने' के लिए उन्हें बेस्ट फीमेल प्लेबैक सिंगर का नेशनल फिल्म अवॉर्ड मिला था। फिल्मों में गाए गानों के लिए उन्हें चार फिल्मफेयर अवॉर्ड मिल चुके हैं। वहीं कला के क्षेत्र में योगदान के लिए 2017 में भारत का चौथा सबसे बड़ा नागरिक सम्मान 'पद्म श्री' भी मिला है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें