फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Santy Sharma: रैपर शेंटी शर्मा ने 'आरक्षण हटाओ अगस्त क्रांति' अभियान शुरू किया, सीजेपी पर भी साधा निशाना

Sun, 02 Aug 2026 02:36 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Santy Sharma Rapper Launches Arakshan Hatao Movement: रैपर, सिंगर शेंटी शर्मा ने ‘आरक्षण हटाओ अगस्त क्रांति’ नाम का एक नया जन-जागरूकता अभियान शुरू किया। इसमें उनके साथ अभिनेता पुनीत वशिष्ठ भी जुड़ गए हैं। एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान शेंटी शर्मा ने अपने अभियान का उद्देश्य बताया साथ ही हालिया नीट पेपर लीक प्रदर्शन में सक्रिय हुई कॉकरोच जनता पार्टी काे भी निशाने पर लिया।

विज्ञापन
अभिनेता पुनीत वशिष्ठ और रैपर शेंटी शर्मा - फोटो : इंस्टाग्राम@santy_sharma_official
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शनिवार को शेंटी शर्मा ने मुंबई में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की, इस दौरान ‘आरक्षण हटाओ अगस्त क्रांति’ नाम के एक नए जन-जागरूकता अभियान की शुरुआत की। मीडिया से बातचीत करते हुए शेंटी शर्मा ने कई ऐसे मुद्दों पर बात की जिन पर हाल ही में सोशल मीडिया पर चर्चा हो रही है, जैसे आरक्षण, कॉकरोच जनता पार्टी। इसके अलावा अपने म्यूजिक करियर और फ्यूचर प्लान के बारे में भी बताया। इसी पूरी बातचीत का वीडियो अपने इंस्टाग्राम पर भी शेंटी शर्मा ने साझा किया है। यहां जानिए, शेंटी शर्मा ने क्या कहा? 

आर्थिक आधार पर मिलना चाहिए आरक्षण 

विज्ञापन

शेंटी शर्मा के अभियान के साथ अभिनेता पुनीत वशिष्ठ भी जुड़ गए हैं, वह भी प्रेस कॉन्फ्रेंस में शामिल थे। शेंटी शर्मा ने अपने अभियान का जिक्र करते हुए कहा कि आर्थिक रूप से पिछड़े लोगों को जाति से परे हटकर मदद मिलनी चाहिए। जबकि प्रतियोगी परीक्षाओं में सभी उम्मीदवारों के लिए समान मानक होने चाहिए। 
शेंटी शर्मा ने आगे कहा कि उनके अभियान का मकसद आरक्षण से जुड़े मुद्दों पर लोगों के बीच बातचीत शुरू करना और नागरिकों को सोशल मीडिया के जरिए आंदोलन में शामिल होने के लिए प्रोत्साहित करना है। इंस्टाग्राम पेज बनाकर वह लोगों से संपर्क करेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

शेंटी शर्मा - फोटो : इंस्टाग्राम@santy_sharma_official

कॉकरोच जनता पार्टी पर साधा निशाना 
मीडिया से बातचीत के दौरान शेंटी शर्मा ने हाल ही में चर्चा में आई कॉकरोच जनता पार्टी पर भी निशाना साधा। उनका कहना था कि जब छात्रों को जरूरत थी तो सीजेपी के मुख्य चेहरे गायब थे। कोई ट्रक पर चढ़ गया था, कोई बर्गर खा रहा था। साथ ही उन्होंने विरोध प्रदर्शन के नाम पर सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाए जाने पर कड़ी आपत्ति जताई। 


किसी तरह की फंडिंग से किया इंकार 
शेंटी शर्मा ने अपने अभियान को लेकर एक बात साफ कर दी है। उनका कहना है कि वह किसी राजनीतिक पार्टी से जुड़े नहीं हैं, उन्हें किसी राजनीतिक संगठन से कोई फंडिंग नहीं मिली है। शेंटी शर्मा का कहना है कि यह अभियान उनका खुद का किया गया प्रयास है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें