बीते वर्ष रिलीज हुआ था गाना
आपको बता दें कि अनु दुबे का यह गाना 25 अक्तूबर 2021 को रिलीज हुआ था। तब भी यह गाना जबरदस्त हिट हुआ था। अब जब महापर्व छठ नजदीक है तो एक बार फिर फैंस के बीच यह गाना खूब पसंद किया जा रहा है। इस गाने में छठ पर्व का बेहद सुंदर चित्रण किया गया है। गाने में अनु दुबे खुद सज-संवरकर छठ पर्व सेलिब्रिेट करती नजर आ रही हैं।
कोसी नदी के लिए मांगी दुआ
गाने में घाट की खूबसूरती दिखाई गई है। साथ ही कोशी नदी के पानी को लेकर चिंता जताई गई है। अनु दुबे गाने के जरिए छठी मैया से कोसी नदी की सलामती की दुआ करती नजर आई हैं। आपको बता दें कि कोसी नदी में आने वाली बाढ़ भयंकर तबाही लेकर आती है। इस नहीं को 'बिहार का अभिशाप' कहा जाता है। इस गाने में अनु दुबे कोसी नदी के लिए दुआ करती नजर आ रही हैं।