सीएम ने दिया निगरानी का निर्देश
मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्वा सरमा ने राज्य के स्वास्थ्य मंत्री केशव महंत को इस मामले में निगरानी करने का भी निर्देश दिया है। बता दें सिंगर जुबीन गर्ग ने बॉलीवुड के अलावा असम और बंगाली फिल्मों के लिए भी म्यूजिक दिया है। बॉलीवुड में उनको गैंगस्टर का या अली और ऋतिक रोशन की कृष 3 का दिल तू ही बता गाने के लिए जाना जाता है। गाने के अलावा जुबिन ढोल, ड्रम, गिटार, हारमोनियम, मैंडोलिन और कीबोर्ड सहित कई तरह के म्यूजिक इंस्ट्रूमेंट भी बजाते हैं।
पहले भी हो चुके हैं चोटिल
बता दें कि करीब दो साल पहले भी गुवाहाटी में इवेंट के दौरान जुबिन स्टेज से बेहोश होकर गिर गए थे। इस दौरान उनकी गर्दन और हाथ में चोट आई थी। इस दौरान उनको जीभ पर टांके भी लगे थे और गंभीर हालत थी। हालांकि कुछ दिन बाद वह ठीक होकर सही सलामत घर वापस आ गए थे।