तमिल फिल्म इंडस्ट्री के दिग्गज गायक और अभिनेता एएल राघवन का आज चेन्नई में निधन हो गया। राघवन 87 साल के थे। शुक्रवार की सुबह उन्हें दिल का दौरा आया था। जिसके बाद उन्हें चेन्नई के रामचंद्र अस्पताल ले जाया गया जहां राघवन ने अंतिम सांस ली।
एएल राघवन अपने पीछे पत्नी एमएन राजम को छोड़ गए हैं। एमएन राजम भी कई दशकों तक पर्दे पर अहम किरदार में नजर आई हैं।
साल 1947 में राघवन ने अपने करियर की शुरुआत संगीत के क्षेत्र से की। उन्होंने फिल्म 'कृष्ण विजयम' में संगीतकार के तौर पर काम किया। राघवन ने तमिल फिल्म इंडस्ट्री में 100 से अधिक गाने गाए। उनका आखिरी गाना 'नल्ला केतुक्का पदम' (Nalla Ketukka Paadam) था जो कि फिल्म 'अदम जेईचोईमदा' (Aadama Jeyichomada) (2014) में था।
एएल राघवन ने गानों के अलावा टीवी सीरियल 'अलाईगल' (Alaigal) और 'अहल्या' (Ahalya) में भी काम किया है।
सुशांत सिंह राजपूत के अकाउंट को इंस्टाग्राम ने बताया 'यादगार', फैंस हुए भावुक