फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देखिए अखिल सचदेवा को उनके नए गाने 'ओ जानवाले' के बारे में बात करते हुए, सिर्फ अमर उजाला पर

Thu, 14 May 2020 02:39 PM IST
Avinash Pal एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
अखिल सचदेवा - फोटो : रोहित झा, अमर उजाला
विज्ञापन

हाल फिलहाल में पूरा देश कोरोना से जंग लड़ रहा है। ऐसे में जहां कुछ लोग घर के बाहर रहकर सभी की सुरक्षा कर रहे हैं तो वहीं बाकी लोग घर के अंदर रहकर लॉकडाउन का समर्थन कर रहे हैं। कोरोना के प्रकोप के चलते देश में लॉकडाउन 17 मई के बाद भी नए रंग रूप के साथ आगे बढ़ाया जाएगा। ऐसे में एक तरफ जहां अमर उजाला आप तक हर खबर पहुंचा रहा है तो वहीं आपके मनोरंजन का भी पूरा ख्याल रख रहा है। अमर उजाला अभी तक न सिर्फ आपको  सिनेमा के कई किस्से बता चुका है बल्कि सोशल मीडिया लाइव के माध्यम से कई कलाकारों से भी घर बैठे रूबरू करवा चुका है। ऐसे में अब लाइव के सिलसिले को आगे बढ़ाते हुए इस बार बारी है गायक अखिल सचदेवा की।

विज्ञापन


इस कोरोना काल में अमर उजाला के माध्यम से आप सभी से लाइव जुड़ने के लिए अखिल सचदेवा 15 मई को शाम छह बजे से मौजूद रहेंगे। यानी अमर उजाला के फेसबुक और यूट्यूब अकाउंट पर आप अखिल को न सिर्फ लाइव सुन सकते हैं बल्कि कमेंट्स सेक्शन की मदद से अपनी बात भी उन तक सीधे पहुंचा सकते हैं। इस लाइव में अखिल सचदेवा उनके नए गाने 'ओ जानवाले' के बारे में भी बात करते नजर आएंगे। याद दिला दें कि काफी कम वक्त में ही बड़ा मुकाम बना चुके अखिल सचदेवा आज किसी भी पहचान के मोहताज नहीं हैं। एक के बाद एक सीधे दिल को छूने वाले गानों से अखिल सभी के पसंदीदा बन गए हैं। 

अखिल के हिट सॉन्ग्स:

  • हमसफर (बद्रीनाथ की दुल्हनिया)
  • नैन न जोड़े (बधाई हो)
  • तेरा बन जाऊंगा (कबीर सिंह)
  • मेरे बाबुला (जवानी जानेमन)
  • चन्ना वे(भूत: पार्ट वन-द हॉन्टेड शिप )

विज्ञापन

फिल्मों के अलावा अखिल वेब सीरीज के लिए भी गाने गा चुके हैं। जिनमें ब्रोकन बट ब्यूटीफुल- सीजन 2 और दिल ही तो है सीजन 3 के गाने को दर्शकों ने काफी पसंद किया। वहीं याद दिला दें कि अखिल अपने सिंगल सॉन्ग्स भी रिलीज कर दर्शकों को प्यार जीत चुके हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें