फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहीं रहे 'पीके' और 'रॉक ऑन' के अभिनेता साई, महाराष्ट्र के गृहमंत्री ने भी दी श्रद्धांजलि

Wed, 13 May 2020 06:21 PM IST
प्रतीक्षा राणावत मुंबई ब्यूरो, अमर उजाला

सार

  • 'पीके' और 'रॉक ऑन' जैसी हिंदी फिल्मों में नजर आ चुके अभिनेता साई गुंडेवर का निधन।
  • ब्रेन कैंसर से पीड़ित थे अभिनेता।
विज्ञापन
साईं गुंडेवर की मौत - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

'पीके' और 'रॉक ऑन' जैसी हिंदी फिल्मों में नजर आ चुके अभिनेता साई गुंडेवर का बीते रविवार को अमेरिका में निधन हो गया है। 22 फरवरी 1978 में जन्मे साई पिछले एक साल से ब्रेन कैंसर से जूझ रहे थे। साई के निधन पर उनके दोस्तों और फिल्म इंडस्ट्री के कई कलाकारों ने सोशल मीडिया पर शोक जाहिर किया है। महाराष्ट्र के गृहमंत्री अनिल देशमुख ने भी इस कलाकार को श्रद्धांजलि दी है।

विज्ञापन


महाराष्ट्र के नागपुर में जन्मे अभिनेता और मॉडल साई ने हॉलीवुड की कई लोकप्रिय टीवी सीरीजों जैसे; द ओरविल, स्वाट, कैग्नी एंड लैसी, द मार्स और कॉन्सपिरेसीज में काम किया है। वर्ष 2007 में साई भारत वापस आ गए क्योंकि उन्हें अमेरिका में रहने के लिए वहां का ग्रीन कार्ड नहीं मिला। साई को भारत में लोकप्रियता तब मिली जब वह एमटीवी के रियलिटी शो 'एमटीवी स्प्लिट्सविला' के चौथे सीजन में एक प्रतियोगी के रूप में नजर आए।

साई ने पीके, पप्पू कैंट डांस साला, रॉक ऑन, लव ब्रेकअप जिंदगी, डेविड, बाजार और आई मी और मैं जैसी फिल्मों में कुछ छोटे मोटे किरदार किए हैं। इसके अलावा उन्हें 2016 में आई एक मराठी फिल्म 'ए डॉट कॉम मॉम' में मुख्य भूमिका में देखा गया था। साई एक अभिनेता तो थे ही, साथ ही वह मुंबई में खाना डिलीवर करने वाली एक सर्विस 'फूडजिम' के सह संस्थापक भी थे।
विज्ञापन


हिंदी सिनेमा नया पिछले कुछ ही दिनों में दो महान कलाकारों ऋषि कपूर और इरफान खान को भी खो दिया है। पिछले महीने के दो अंतिम दिनों में ऐसे बेहतरीन कलाकारों को खोने के बाद पूरा सिनेजगत शोक में डूब गया था। लेकिन भारत में कोरोना वायरस की वजह से लागू लॉकडाउन के चलते इनके सगे संबंधी तक उनकी अंतिम यात्रा में शामिल नहीं हो पाए थे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें