ए आर रहमान देश के मशहूर संगीतकारों में से एक हैं। उन्होंने हिंदी और तमिल भाषा के लिए कई गाने गाए हैं। सिंगर की आवाज देश ही नहीं बल्कि विदेशों में भी खूब पसंद की जाती है। बीते दिनों सिंगर ने जब अपनी पत्नी को स्टेज पर तमिल में बात करने के लिए कहा था, जिसके बाद से वह सुर्खियों में बने हुए हैं। अब हाल ही में खबर आ रही है कि ए आर रहमान के म्यूजिक कॉन्सर्ट को पुणे पुलिस ने बंद करा दिया है। चलिए जानते हैं कि यह मामला क्या है।