अभिनेत्री डिंपल कपाड़िया अपने जमाने की दिग्गज अदाकारा रह चुकी हैं और शायद ही कोई हो जो उन्हें न जानता हो, लेकिन बहुत कम लोग ऐसे होंगे जिनको उनकी छोटी बहन सिंपल कपाड़िया के बारे में पता हो या यूं कहें, ये पता हो कि वह भी एक अभिनेत्री थीं। जी हां डिंपल कपाड़िया की बहन सिंपल कपाड़िया भी हिंदी सिनेमा जगत में अभिनेत्री के रूप में कई फिल्मों में काम करती नजर आईं थीं, हालांकि उनकी बहन डिंपल की तरह उनका करियर सफल नहीं हो पाया, जिसकी वजह से उन्होंने फिल्मी पर्द से दूरी बना ली, लेकिन वह इंडस्ट्री से अलग नहीं हुईं। केवल कैमरे के सामने रहने की बजाए कैमरे के पीछे रहकर काम करना पसंद किया और एक कॉस्ट्यूम डिजाइनर बन गईं। उन्होंने खुद को बतौर कॉस्ट्यूम डिजाइनर स्थापित किया लेकिन अपने करियर की पीक पर इस अभिनेत्री ने 10 नवंबर साल 2009 में इस दुनिया को अलविदा कह दिया। जानते हैं सिंपल कपाड़िया के बारे में कुछ खास बातें।