फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिमी ग्रेवाल ने शेयर किया 'धुरंधर' एक्टर का खास वीडियो, जानिए असल जिंदगी में कैसे इंसान हैं अक्षय खन्ना

Fri, 19 Dec 2025 06:48 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Dhurandhar Akshaye Khanna: एक्ट्रेस सिमी ग्रेवाल ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर 'धुरंधर' एक्टर अक्षय खन्ना का एक खास वीडियो शेयर किया है। जिसे देखने के बाद आप जान जाएंगे कि आखिर असल जिंदगी में अक्षय खन्ना का स्वभाव कैसा है।
विज्ञापन
सिमी ग्रेवाल और अक्षय खन्ना - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बीते जमाने की मशहूर अभिनेत्री और टीवी होस्ट सिमी ग्रेवाल ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर अभिनेता अक्षय खन्ना का एक पुराना इंटरव्यू शेयर किया है। यह क्लिप उनके लोकप्रिय शो 'रेंडेवू विद सिमी ग्रेवाल' की है, जिसमें कई बड़ी हस्तियां शामिल हुई थीं।
विज्ञापन

सिमी का पोस्ट
सिमी ने अक्षय खन्ना के इंटरव्यू का एक खास वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया और कैप्शन में लिखा, 'यह अक्षय खन्ना हैं। एक शानदार अभिनेता। वे अंतर्मुखी भी हैं। पुराने शो में उनके चारों तरफ बनी दीवारों को तोड़ना एक सुखद अनुभव था। कम बोलने वाले अक्षय ने बातों से बचने की कोशिश नहीं की। उन्होंने मुझे अपने अंदर झांकने का मौका दिया।'  
https://www.instagram.com/reel/DSbofCHiFaw/?utm_source=ig_web_copy_link&igsh=MzRlODBiNWFlZA==
विज्ञापन

'धुरंधर' को लेकर चर्चा में हैं अक्षय
अक्षय खन्ना इन दिनों अपनी नई फिल्म 'धुरंधर' को लेकर चर्चा में हैं। फिल्म के गाने 'FA9LA' में वे मजेदार अंदाज में नाचते और पार्टी का मजा लेते दिख रहे हैं। उनका यह डांस इन दिनों सोशल मीडिया पर बहुत ट्रेंड कर रहा है। कई लोग इस पर रील्स बनाकर बेहद खुश हो रहे हैं। दिलचस्प बात यह है कि यह गाना किसी भारतीय ने नहीं बनाया। इसे बहरीन के रैपर फ्लिपराची ने गाया है, जिनका असली नाम हुसाम असीम है। गाने का ओरिजिनल वर्जन 2024 में रिलीज हुआ था।

यह भी पढ़ें: सुजैन खान ने बॉयफ्रेंड अर्सलान को दी जन्मदिन की बधाई, बताया 'सबसे जादुई इंसान'; ऋतिक के कमेंट से हैरान फैंस..
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें