फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Salman Khan: सिकंदर के बाद एटली के साथ फिल्म करेंगे भाईजान, ये साउथ सुपरस्टार्स भो होंगे मूवी का हिस्सा

Fri, 28 Mar 2025 12:42 AM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Sikandar actor Salman Khan: सलमान खान ने आखिरकार जवान फिल्म के निर्देशक एटली के साथ अपनी आगामी फिल्म को लेकर खुलकर बात की और बताया कि कब शुरू होगी फिल्म की शूटिंग।
 
विज्ञापन
सिकंदर के बाद एटली के साथ फिल्म करेंगे भाईजान - फोटो : फोटो- पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'सिकंदर' को लेकर लगातार चर्चा में बने हुए हैं। इस फिल्म में सलमान के साथ पहली बार रश्मिका मंदाना की जोड़ी नजर आएगी। वहीं इसी बीच सलमान ने एटली के साथ अपनी फिल्म के बारे में खुलकर बात की है साथ ही फिल्म से जुड़ी कुछ जानकारी भी शेयर की है।
विज्ञापन
Trending Videos

एटली के साथ फिल्म करेंगे भाईजान
123 डॉट कॉम की एक खबर के मुताबिक, सलमान खान ने बताया कि वह निर्देशक एटली के साथ फिल्म करेंगे। हालांकि पहले खबरें आई थी कि उनकी यह फिल्म रुक गई है। दरअसल, फिल्म रुकी नहीं बल्कि पैसे की कमी की वजह से उसे कुछ समय के लिए टाल दिया गया है। सलमान ने कहा, "फिल्म पर काम चल रहा है, लेकिन हम सही मौके का इंतजार कर रहे हैं। बजट की परेशानी की वजह से इसे अभी रोक दिया गया है।" 
 

बजट की वजह से रुकी फिल्म
निर्देशक एटली को उनकी बेहतरीन एक्शन फिल्मों के लिए जाना जाता हैं, फिर चाहे बात शाहरुख खान की फिल्म 'जवान' की ही क्यों ना हो। शाहरुख के साथ काम करने के बाद अब एटली, भाईजान के साथ फिल्म करना चाहते हैं। सलमान के साथ एक बड़ी फिल्म बनाने वाले एटली की इस फिल्म के प्रोडक्शन का खर्चा काफी बढ़ गया, जिसकी वजह से टीम अब बजट और दूसरी चीजों पर दोबारा काम कर रही है। इसके बाद ही फिल्म की शूटिंग शुरू की जाएगी। इस फिल्म में सलमान के अलावा कमल हासन और रजनीकांत जैसे बड़े सितारे भी नजर आ सकते हैं। 
विज्ञापन

सलमान का वर्कफ्रंट
सलमान की फिल्म "सिकंदर" 30 मार्च, 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज के लिए तैयार है। इस फिल्म में सलमान और रश्मिका मंदाना के अलावा प्रतीक बब्बर, काजल अग्रवाल, सत्यराज और शरमन जोशी नजर आएंगे। फिल्म का निर्देशन ए आर मुरुगदास ने किया है और फिल्म के निर्माता साजिद नाडियाडवाला हैं। सलमान की फिल्म 'सिकंदर' की रिलीज का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। यह फिल्म सलमान के फैंस के लिए सबसे अच्छी ईदी होगी।

यह भी पढ़ें:
Student Of The Year 3: शनाया कपूर के हाथ लगी करण की बड़ी फिल्म, कजिन सिस्टर जान्हवी-खुशी को देंगी कड़ी टक्कर

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें