कोरोना काल की ये घड़ी सभी के लिए मुश्किल वक्त है। ऐसे में अमर उजाला आपकी जिंदगी को कुछ हल्के फुल्के यादगार पलों से भरना चाहता है। इसी कड़ी में आज शाम पांच बजे यूट्यूबर और गायक सिद्धार्थ सलाथिया से मुलाकात होगी। हमारे यूट्यूब चैनल और फेसबुक पेज पर सिद्धार्थ सलाथिया के साथ लाइव इंटरव्यू में आप भी जुड़ सकते हैं।
सिद्धार्थ का जन्म 25 जुलाई 1991 में जम्मू में हुआ हुआ। उनके माता पिता ने उन्हें पढ़ाई के लिए जम्मू से जयपुर भेज दिया। जहां उन्होंने इंजीनियरिंग कॉलेज में एडमिशन लिया। कहा जाता है कि फिल्म '3 इडियट्स' देखने के बाद उन्होंने कॉलेज बीच में ही छोड़ दिया और सिंगिंग करियर की ओर ध्यान देने लगे।
सिद्धार्थ एक गायक होने के साथ ही संगीतकार और गीतकार भी हैं। यूट्यूब पर उनके गाए हिंदी फिल्मों के गानों का कवर वर्जन बहुत मशहूर हैं। उनकी लोकप्रियता को देखते हुए साल 2016 में चेन्नई में 'सोशल मीडिया हीरो' अवॉर्ड से नवाजा गया। फेसबुक और इंस्टाग्राम पर सिद्धार्थ के 10 लाख से ज्यादा फॉलोवर्स हैं।