सिद्धार्थ मल्होत्रा का पोस्ट
सिद्धार्थ मल्होत्रा ने आज इंस्टाग्राम हैंडल पर अपनी एक खास तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में सिद्धार्थ सफेद टी-शर्ट पहने हुए कैमरे की तरफ मुस्कुरा रहे हैं। लेकिन सबसे ज्यादा ध्यान उनकी बालों में लगी छोटी सी सफेद हेयर क्लिप पर जा रहा है। इस क्लिप से साफ पता चल रहा है कि सिद्धार्थ अपनी बेटी के साथ काफी अच्छे पल बिता रहे हैं। अपनी इस तस्वीर के साथ सिद्धार्थ ने कैप्शन में लिखा, 'बताए बिना ये कहो कि तुम एक बेटी के पापा हो।'
सेलेब्स और फैंस की प्रतिक्रिया
सेलेब्स के अलावा फैंस ने भी सिद्धार्थ की इस तस्वीर को बहुत पसंद किया और अपनी राय पेश की है।
- फराह खान ने लिखा, 'क्यूटेस्ट'
- संजय कपूर ने इस पोस्ट पर लाल दिल वाला इमोजी बनाया है
- फैशन स्टाइलिस्ट तान्या घावरी ने लिखा, 'बेस्ट'
- एक फैन ने लिखा, 'सबसे हैंडसम पापा'
- दूसरे ने लिखा, टस्टाइलिंग का श्रेय सरायाह को जाता है'
- एक और फैन ने लिखा, 'यह उनकी सबसे प्यारी पोस्ट है'
बेटी की मालिश करते हैं सिद्धार्थ
सिद्धार्थ ने एक कार्यक्रम के दौरान बताया था कि बेटी सरायाह को सुबह मालिश करना अब उनकी रोज की आदत बन गई है। उन्होंने कहा, 'बेटी के पापा बनने के बाद मेरी जिंदगी बहुत बेहतर हो गई है। अब घर का हीरो मैं नहीं, वो सुपरस्टार है।'
सिद्धार्थ और कियारा की शादी और बेटी का जन्म
सिद्धार्थ और कियारा ने पिछले साल 15 जुलाई को अपनी बेटी के जन्म की खुशखबरी दी थी। बाद में उन्होंने बताया कि उनकी बेटी का नाम सरायाह मल्होत्रा है। दोनों की शादी 2023 में जैसलमेर में हुई थी। वे 2021 में फिल्म 'शेरशाह' में साथ काम कर चुके हैं। अब सिद्धार्थ फिल्म ‘वन-फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ में नजर आएंगे और कियारा फिल्म 'टॉक्सिक' में नजर आएंगी।
यह भी पढ़ें: इमरान खान के फैंस ने की 'जाने तू या जाने ना' की री-रिलीज की मांग, अभिनेता बोले- 'यह आपके लिए मौका...'..