फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इमरान खान के फैंस ने की 'जाने तू या जाने ना' की री-रिलीज की मांग, अभिनेता बोले- 'यह आपके लिए मौका...'

Wed, 15 Apr 2026 04:01 PM IST
Anju Bajpai एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Jaane Tu Ya Jaane Na Re Release:  आमिर खान प्रोडक्शंस ने फिल्म ‘जाने तू या जाने ना’ से इमरान खान के जय के किरदार का एक वीडियो साझा किया, जिसके बाद प्रशंसकों ने फिल्म को सिनेमाघरों में दोबारा रिलीज करने की मांग उठाई है। अब इमरान ने खुद इस चर्चा पर प्रतिक्रिया दी है।
 
विज्ञापन
फिल्म ‘जाने तू या जाने ना’ - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

2008 में रिलीज हुई फिल्म ‘जाने तू या जाने ना’ आज भी लोगों के दिलों में बसी हुई है। इमरान खान और जेनेलिया डिसूजा की यह रोमांटिक कॉमेडी फिल्म दोस्ती और प्यार की एक प्यारी कहानी बताती है। इसके यादगार गाने और मजेदार किरदारों की वजह से यह फिल्म पॉप कल्चर का हिस्सा बन गई। इमरान के फैंस इस फिल्म की री-रिलीज की मांग कर रहे हैं। जिस पर इमरान ने अपनी राय पेश की है।

विज्ञापन

आमिर खान प्रोडक्शंस का पोस्ट
हाल ही में आमिर खान प्रोडक्शंस ने फिल्म ‘जाने तू या जाने ना’ के एक पुराने वीडियो को अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर किया, जिसमें इमरान खान के किरदार ‘जय सिंह राठौर’ के अलग-अलग मूड दिखाए गए थे। इस वीडियो ने दर्शकों की पुरानी यादें ताजा कर दीं। कई फैंस अब इस फिल्म को सिनेमाघरों में दोबारा रिलीज करने की मांग कर रहे हैं।

इमरान खान ने दी प्रतिक्रिया
इमरान खान ने भी इस चर्चा पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने आमिर खान प्रोडक्शंस के पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा, 'जिन लोगों ने मुझसे ‘जाने तू...’ को दोबारा रिलीज करने की मांग की है, अब आप सीधे उनसे पूछ सकते हैं। @aamirkhanproductions को टैग करें और देखते हैं कितने पानी में हैं।'

फैंस की मांग
इमरान खान के इस कमेंट के बाद फैंस बहुत उत्साहित हो गए। कई लोगों ने आमिर खान प्रोडक्शंस को टैग करते हुए री-रिलीज की मांग की है। 
  • एक फैन ने लिखा, 'कृपया इसे ग्लोबल री-रिलीज करें' 
  • दूसरे ने लिखा, 'यह मेरी सबसे पसंदीदा रोमांटिक कॉमेडी फिल्म है, मैं इसे बड़े पर्दे पर जरूर देखूंगी'
  • एक और फैन ने लिखा, 'प्लीज इसे दोबारा रिलीज कर दें'
विज्ञापन

‘जाने तू या जाने ना' के बारे में
फिल्म ‘जाने तू या जाने ना’ का निर्देशन अब्बास टायरवाला ने किया था। इसमें इमरान खान, जेनेलिया डिसूजा के अलावा प्रतीक, मंजरी फडनिस और रत्ना पाठक शाह जैसे कलाकार भी हैं। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई की थी और युवाओं के बीच बहुत लोकप्रिय हुई थी। हाल ही में इमरान खान ने वीर दास की फिल्म ‘हैप्पी पटेल खतरनाक जासूस’ से अपनी वापसी की है, जो अब नेटफ्लिक्स पर देखी जा सकती है।

यह भी पढ़ें: एयरपोर्ट पर हुई अनुपम खेर-अनिल कुंबले की मुलाकात, शेयर किया पोस्ट; लिखा- 'भारत के सर्वश्रेष्ठ क्रिकेटरों...'

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें