फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yodha: सिद्धार्थ मल्होत्रा की 'योद्धा' की रिलीज तारीख फिर टली, इस बार शाहरुख खान स्टारर 'जवान' है वजह

Tue, 16 May 2023 01:23 PM IST
प्रियंका नेगी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

सिद्धार्थ मल्होत्रा की आने वाली फिल्म 'योद्धा' काफी समय से चर्चा का विषय बनी हुई है। फिल्म की रिलीज को पहले भी तीन बार टाला जा चुका है और ताजा रिपोर्ट्स की मानें तो मेकर्स इसे एक बार फिर से आगे बढ़ाने की योजना बना रहे हैं।
विज्ञापन
सिद्धार्थ मल्होत्रा - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सिद्धार्थ मल्होत्रा की आने वाली फिल्म 'योद्धा' काफी समय से चर्चा का विषय बनी हुई है। फिल्म की रिलीज को पहले भी तीन बार टाला जा चुका है और ताजा रिपोर्ट्स की मानें तो मेकर्स इसे एक बार फिर से आगे बढ़ाने की योजना बना रहे हैं।
विज्ञापन

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, 15 सितंबर को रिलीज होने वाली फिल्म 'योद्धा' की टक्कर शाहरुख खान स्टारर 'जवान' से होगी, जो इस साल 7 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। 'जवान' के कथित तौर पर बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने की उम्मीद है और यह आसपास रिलीज होने वाली हर फिल्म के कारोबार को खा जाएगी। योद्धा के मेकर्स ने फिल्म की रिलीज डेट को आगे बढ़ाने का फैसला किया है।

योद्धा - फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म 'योद्धा' पहले नवंबर 2022 में बड़े पर्दे पर आने वाली थी और फिर सात जुलाई को रिलीज करने का फैसला किया गया था। लेकिन बाद में इसे निर्माताओं ने 15 सितंबर को रिलीज करने की घोषणा की थी। उम्मीद है कि अब मेकर्स जल्द ही फिल्म की रिलीज की नई तारीख का ऐलान करेंगे।

यह भी पढ़ें: सफल शादीशुदा जिंदगी के लिए अभिषेक बच्चन ने विक्की को दी थी सलाह, बताई थी यह तरकीब
विज्ञापन

माना जा रहा है कि निर्माता अक्टूबर, नवंबर और यहां तक कि एक दिसंबर को फिल्म को रिलीज करने का विचार बना रहे हैं। करण जौहर द्वारा निर्मित 'योद्धा' में दिशा पटानी और राशि खन्ना भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं। फैंस इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि 'योद्धा' में सिद्धार्थ रॉ के एक एजेंट की भूमिका निभाते नजर आएंगे। इस फिल्म की कहानी एक जहाज के क्रैश से जुड़ी है।

यह भी पढ़ें: शादी से पहले ही प्रेग्नेंट हो गई थीं नेहा धूपिया, सच्चाई जानकर घरवालों ने दे डाली थी यह चेतावनी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें