फिल्म 'परम सुंदरी' में सिद्धार्थ मल्होत्रा-जान्हवी कपूर
- फोटो : इंस्टाग्राम-@maddockfilms
ये है फिल्म की कहानी
फिल्म ‘परम सुंदरी’ में सिद्धार्थ मल्होत्रा परम नाम का किरदार निभा रहे हैं, जो कि उत्तर भारत से बिलॉन्ग करता है, वहीं जान्हवी कपूर ने सुंदरी नाम की लड़की का रोल किया है, जो दक्षिण भारत से आती है। इन दोनों के बीच कैसे प्यार होता है, यह फिल्म की स्टोरी लाइन है। इस तरह के सब्जेक्ट पर पहले भी फिल्में बनी हैं, लेकिन दिनेश विजान और तुषार जलोटा, इसी कहानी को अलग ढंग से कहने वाले हैं। पिछले दिनों फिल्म के सेट से शूटिंग की जो तस्वीरें सामने आईं, उनमें जान्हवी और सिद्धार्थ मल्होत्रा के बीच काफी अच्छी केमिस्ट्री दिख रही है।