एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा की अपकमिंग फिल्म कारगिल युद्ध के हीरो विक्रम बत्रा की बायोपिक है। सिद्धार्थ की इस फिल्म को करण जौहर प्रोड्यूसर कर रहे हैं। इससे पहले भी वो करण की कई फिल्में कर चुके हैं। दोनों के बीच गहरी दोस्ती है। ये तस्वीर इसका सबूत है।
सिद्धार्थ मल्होत्रा ने करण जौहर के दोनों बच्चों यश और रूही के साथ सोशल मीडिया पर एक तस्वीर शेयर की। करण के दोनों बच्चे एक छोटी कार में बैठे हैंं। सिद्धार्थ ने लिखा- 'शहर में क्यूटेस्ट राइड, यश और रूही के साथ।' तस्वीर में सिद्धार्थ टीशर्ट पहने कैजुअल लुक में नजर आ रहे हैं तो वहीं करण के दोनों बच्चे खेलने में बिजी हैं।
वर्क फ्रंट की बात करें तो करण जौहर पहले विक्रम बत्रा की इस बायोपिक फिल्म का हिस्सा नहीं थे और बार-बार चर्चाओं के बीच फिल्म शुरू नहीं हो पा रही थी। इसका निर्माण शब्बीर बॉक्सवाला कर रहे थे। आखिर में हारकर सिद्धार्थ, करण जौहर के पास पहुंचे और बताया कि फिल्म तमाम कोशिशों के बाद भी अटकी पड़ी है। तब करण ने फिल्म को प्रोड्यूस करने का फैसला किया। उन्होंने फिल्म का नाम विक्रम बत्रा से बदलकर शेरशाह करने का भी प्रस्ताव रखा। फिल्म का निर्देशन विष्णु वर्धन कर रहे हैं।