फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'केदारनाथ' को लेकर डायरेक्टर का बड़ा खुलासा, 'तूफान के सारे सीन असली हैं...'

Sun, 25 Nov 2018 03:31 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
sara ali khan - फोटो : twitter
विज्ञापन
बॉलीवुड में एक और स्टार किड की धमाकेदार एंट्री होने जा रही है । वो हैं सैफ अली खान की बेटी सारा । सारा फिल्म 'केदारनाथ' से डेब्यू करने जा रही हैं । इस फिल्म में सारा के साथ एक्टर सुशांत सिंह राजपूत लीड रोल में नजर आएंगे । फिल्म को अभिषेक कपूर ने डायरेक्ट किया है । 
विज्ञापन


फिल्म का ट्रेलर लोगों के बीच खूब पसंद किया जा रहा है। ट्रेलर में कई बेहतरीन सीन नजर आए हैं। हाल ही में एक इंटरव्यू में अभिषेक कपूर (Abhishek Kapoor) ने बताया कि फिल्म में जो भी तूफान के सीन हैं वो सब असली के हैं ।

उन्होंने बताया कि मंदिर, हिमालय में काफी ऊंचाई पर है । जब हम लोग आउटडोर शूट के लिए बाहर निकले तो कास्ट और क्रू को असामान्य मौसम का सामना करना पड़ा। बाहर बहुत ठंड थी । तूफान के वक्त के सारे दृश्यों को फिल्म में दिखाया गया है।
विज्ञापन






उन्होंने ये भी बताया कि फिल्म में बारिश और तूफान के बीच कई सारे सीन शूट करने थे। इसके लिए क्रिएटर मशीन का इंतजाम किया था। लेकिन कुछ वक्त के बाद तूफान और बारिश दोनों आ गए। तब टीम ने बहादुरी के साथ उसी कंडीशन में फिल्म में उन सीन को शूट किया । 

बता दें कि फिल्म में दर्शकों को रोमांस के साथ कुदरत का कहर देखने को मिलेगा ।  सुशांत सिंह राजपूत और सारा अली खान पहली बार साथ में नजर आ रहे हैं। ट्रेलर काफी दमदार है और दर्शकों ने इसे पसंद भी किया है । यह फिल्म 7 दिसम्बर को सिनेमाघरों में रिलीज हो जाएगी । 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें