सिद्धार्थ मल्होत्रा, कियारा आडवाणी
- फोटो : सोशल मीडिया
सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी इन दिनों लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो दोनों जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। इस बीच सिद्धार्थ का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिससे एक बार फिर उनकी शादी को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। दरअसल, सिद्धार्थ हाल ही में अपनी दोस्त मॉडल-अभिनेत्री आरती खेत्रीपाल के भाई की शादी में शामिल हुए थे। दिल्ली में आयोजित इस फंक्शन की तस्वीरें और वीडियो आरती ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से शेयर किए हैं, जो तेजी से वायरल हो रहे हैं। वायरल वीडियो में एक शख्स सिद्धार्थ की शादी की करते नजर आ रहा है।
यह भी पढ़ें- Filmy Wrap: ट्विटर पर हुई भूल के लिए बिग बी ने मांगी माफी और शीजान के सपोर्ट में उर्फी, पढ़ें मनोरंजन की खबरें
शेयर किए गए वीडियो में सिद्धार्थ मंच पर नजर आ रहे हैं। इस दौरान वह कहते हैं कि दिल्ली की शादियों की बात ही अलग होती है। इस बीच उनके बगल में खड़ा शख्स कहता है कि दिल्ली का लड़का जो दुनिया में सबसे ज्यादा हॉट है, उसकी भी शादी होने वाली है। सिद्धार्थ यह सुनकर शरमा जाते हैं और मंच के पीछे चले जाते हैं। बता दें कि सिद्धार्थ और कियारा एक दूसरे को लंबे समय से डेट कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें- Avatar 2: नंबर वन हॉलीवुड फिल्म बनी ‘अवतार द वे ऑफ वॉटर’, ‘एवेंजर्स एंडगेम’ पहुंची दूसरे नंबर पर
बीते कई दिनों से ये खबरे सामने आ रही हैं कि दोनों अगले महीने यानी फरवरी में शादी कर सकते हैें। बताया जा रहा है कि स्टार कपल के प्री-वेडिंग फंक्शन 4 और 5 फरवरी को होंगे। जिसमें देश-विदेश से आने वाले खास मेहमानों के बीच मेहंदी, हल्दी और संगीत सेरेमनी होगी। जबकि 6 फरवरी को दोनों बैंड-बाजे और बारात के साथ मंडप में सात फेरे लेंगे। करीब 4 साल की रिलेशनशिप के बाद दोनों ने शादी के बंधन में बनने का फैसला लिया है।