सिद्धार्थ मल्होत्रा की फिल्म 'ए जेंटलमैन' शुक्रवार से सिनेमाघरों में आ चुकी है। वो इसके प्रोमोशन में कोई कोर कसर नहीं छोड़ रहे। पर ट्विटर पर उन्होंने गलत कैप्शन के साथ फिल्म का प्रोमोशन कर दिया, जिसके बाद उन्हें लोगों ने जमकर ट्रोल किया।
'अ जेंटलमैन': फिल्म देखने का प्लान है तो पढ़ लें ये मेगा रिव्यू
शुक्रवार को 'ए जेंटलमैन' रिलीज हुई है। पर हरियाणा-पंजाब समेत उत्तर भारत के कई राज्यों में तनाव की वजह से फिल्म का बिजनेस बेहद प्रभावित हुआ है। दरअसल, डेरा सच्चा सौदा के मुखिया गुरमीत राम रहीम को अदालत ने एक मामले में दोषी मानते हुए जेल भेज दिया, जिसके बाद पूरे हरियाणा औऱ पंजाब में तनाव फैल गया। पर इस बीच सिद्धार्थ को जाने क्या सूझी, उन्होंने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील तो की, साथ ही अपनी फिल्म को देखने की रिक्वेस्ट भी कर दी।
सिद्धार्थ मल्होत्रा के इस ट्वीट के बाद लोगों ने उन्हें जमकर ट्रोल किया।
ट्रोल होने के बाद सिद्धार्थ मल्होत्रा ने सफाई दी कि उन्होंने उस समय ट्वीट किया, जब फैसला नहीं आया था। उन्होंने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की।