मायानगरी के भाईजान यानि सलमान खान के नक्शेकदम पर साउथ की ये एक्ट्रेस भी चल पड़ी जी है। जी हां, साउथ की फिल्मों में जाना जाना नाम बन चुकी रकुल प्रीत सिंह ने सलमान खान को तेजी से सूख रही देशभर की नदियों को बचाने के लिए चलाए जा रहे अभियान में ज्वॉइन किया है।
रकुल प्रीत सिंह ने खुद इसकी जानकारी दी कि वो ‘रैली फॉर रिवर’ का हिस्सा बन चुकी हैं। वीडियो के कैप्शन में रकुल ने लिखा है-रैली फॉर रिवर्स मूवमेंट से जुड़कर आप भी बदलाव का हिस्सा बनें।
It's time to change ! Time to do d little bit v can 😊😊
A post shared by Rakul Singh (@rakulpreet) on Aug 25, 2017 at 4:32am PDT
इससे पहले, सलमान खान ने इंस्टाग्राम पर वीडियो पोस्ट करके लोगों से भी इस अभियान से जुड़ने की अपील की थी। वीडियो में सलमान खान लोगों से नदियों को बचाने की भावुक अपील करते दिख रहे हैं।