सिद्धार्थ मल्होत्रा बोले ये दिल मांगे मोर
अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा ने फिल्म 'शेरशाह' में विक्रम बत्रा का किरदार अदा किया है। इस फिल्म के एक साल पूरे होने के मौके पर आज एक्टर ने अपने इंस्टाग्राम से फिल्म का वीडियो क्लिप साझा करते हुए लिखा- 'एक फिल्म, एक साल, एक कहानी जिसने हम सभी को प्रेरित किया! इस फिल्म के लिए आपके प्यार समर्थन और प्रशंसक ने काफी कुछ कहा है, मैं बस इतना ही जोड़ना चाहता हूं, शेरशाह का एक साल...और ये दिल मांगे मोर'।
फैंस बोले आप पर गर्व है
देश भक्ति की भावना से ओतप्रोत सिद्धार्थ मल्होत्रा की फिल्म 'शमशेरा' को समीक्षकों के साथ दर्शकों की भी खूब सराहना मिली थी। आज अभिनेता की पोस्ट पर भी फैंस कमेंट के जरिए अपनी सकारात्मक प्रतिक्रिया देते नजर आ रहे हैं। एक यूजर ने लिखा- मास्टरपीस का एक साल, वहीं दूसरे ने लिखा- यह फिल्म मुझे आपका प्रशंसक होने पर गर्व महसूस कराता है। इसी तरह से एक अन्य ने लिखा- आप इस कैरेक्टर के मालिक हैं, आपने इस सब कुछ दिया, आप पर बेहद गर्व है, इस फिल्म की हमेशा एक खास जगह रहेगी। प्यार और केवल प्यार।