सिद्धार्थ मल्होत्रा और जैकलीन फर्नांडिस स्टारर फिल्म ‘अ जेंटलमैन' का गाना ‘द डिस्को सॉग’ जल्द ही रिलीज होने वाला है। जैकलीन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर इस गाने का टीजर शेयर किया है। जिसमें जैकलीन, सिद्धार्थ के साथ गाने का एक स्टेप करती दिखाई दे रही हैं। वीडियो के साथ उन्होंने लिखा है, 'द डिस्को सॉग’ का इंतजार करें, जल्द आने वाला है।
इस वीडियो में आप गाने के सेट और दोनों ही स्टार्स के स्टेप को देखकर समझ जायेंगे कि गाना लोगों के बीच कितना सुपरहिट होने वाला है।
आपको बता दें कि ‘अ जेंटलमैन’ जैकलीन और सिद्धार्थ की साथ में पहली फिल्म है। शुरुआत में इसे ऋतिक रोशन की फिल्म ‘बैंग-बैंग’ का सीक्वल बताया जा रहा था लेकिन कुछ समय के बाद इसके मेकर्स ने मीडिया में आकर यह साफ किया कि यह ‘बैंग-बैंग’ का सीक्वल नहीं है।
बता दें कि ये एक एक्शन कॉमेडी फिल्म होगी जिसे राज निदिमोरु और कृष्णा डीके ने लिखा और डायरेक्ट किया है। फिल्म 25 अगस्त को रिलीज की जाएगी।
Wait for it!! The return of Disco 🎵 #TheDiscoSong coming soon @s1dofficial @foxstarhindi
A post shared by Jacqueline Fernandez (@jacquelinef143) on Jul 17, 2017 at 1:42am PDT