पहले इश्क, फिर ब्रेकअप, और उसके बाद दोस्ती यही है सलमान और कैटरीना की स्टोरी। सलमान खान और कैटरीना कैफ के बीच कितनी दोस्ती है ये बात सब लोग जानते हैं। लेकिन कैट और रणबीर के अलग होने के बाद यह दोस्ती और गहरी होती दिख रही है।
दोनों ने साथ साल 2012 में आखिरी फिल्म एक था टाइगर की थी। जल्द ही दोनों टाइगर जिंदा है में साथ स्टंट करते भी दिखेंगे। एक इंटरव्यू के दौरान सलमान ने एक बार फिर कैट की जमकर तारीफ की है। उन्होंने कहा, कैटरीना यकीनन ही फिल्म इंडस्ट्री की सबसे महनती अभिनेत्रियों में से एक हैं।
सलमान ने हाल ही में न्यूयॉर्क में संपन्न हुए IIFA 2017 में सबके सामने कैट के लिए गाना गाया था। इसी के बीच सलमान और कैट के गालों पर एक स्वीट सी किस भी कर दी थी। उन्होंने यहां तक कह दिया था कि उन्हें अगर कोई डेट याद है तो वो सिर्फ कैट का बर्थडे है।
दोनों जल्द ही टाइगर जिंदा है के लिए मोरक्को में भी शूटिंग शुरु करेंगे। ये दोनों घोड़ों के साथ भी एक स्टंट सीन शूट करेंगे।