सिद्धार्थ मल्होत्रा इन दिनों 'अ जेंटलमैन' को लेकर चर्चा में चल रहे हैं। हाल ही में उन्होंने अपनी इस फिल्म का पहला लुक रिलीज किया था जिसमें वो 'सुंदर' और 'सुशील' लग रहे थे। वहीं अब फिल्म का नया पोस्टर सामने आया है। इस पोस्टर में जैकलीन और सिद्धार्थ लिपलॉक करते नजर आ रहे हैं।
Trailer coming up on Monday, 12 noon! 🕛 Action, love, thrill, comedy – all packed in one helluva unit!! #AGentlemanSundarSusheelRisky @s1dofficial @foxstarhindi A post shared by Jacqueline Fernandez (@jacquelinef143) on Jul 7, 2017 at 9:35pm PDT
इससे पहले जैकलीन फर्नांडिस ने उनकी दूसरी फोटो शेयर की हो जो उस लुक के बिलकुल उलट है। इस फोटो में सिद्धार्थ कसरत करते अपनी बॉडी दिखा रहे हैं। इसे शेयर करते हुए जैकलीन ने लिखा था, 'सिद्धार्थ, अब ये है जो असल में मेरे टाइप का है। ऋषि सुंदर, बहुत ज्यादा सुशील नहीं लेकिन बहुत ज्यादा रिस्की।'
फिल्म के मेकर्स जल्द ही इसका ट्रेलर लॉन्च करेंगे। फिल्म में सिद्धार्थ डबल रोल में होंगे। इनके किरदारों के नाम गौरव और ऋषि होंगे। इस फिल्म से सुनील शेट्टी भी बॉलीवुड में री एंट्री करेंगे।
बता दें कि ये एक एक्शन कॉमेडी फिल्म होगी जिसे राज निदिमोरु और कृष्णा डीके ने लिखा और डायरेक्ट किया है। फिल्म 25 अगस्त को रिलीज की जाएगी।