हाल ही में रिलीज हुई जैकलीन और सिद्धार्थ मल्होत्रा की फिल्म 'अ जेंटलमैन' में सबसे ज्यादा किसी चीज को पसंद किया जा रहा है तो वो है इन दोनों की केमेस्ट्री। फिल्म में दोनों का जबरदस्त रोमांस देखने के बाद दर्शक इस कपल को काफी पसंद कर रहे हैं। इसे को लेकर मीडिया ने सिद्धार्थ और जैकलीन से बात की।
फिल्म में अपनी केमेस्ट्री को लेकर सिद्धार्थ और जैकलीन ने खुलकर बात की। सिद्धार्थ ने कहा, 'जैकलीन के साथ ऑन स्क्रीन करना काफी आसान है। वो जिस ऐनर्जी के साथ सेट पर आती वो जबरदस्त है और जो उनका व्यवहार है उससे उनके साथ काम करने में किसी को भी आसानी होगी।'
पढ़ें- मुकेश अंबानी ने मनाई गणेश चतुर्थी, उत्सव में दिखा बॉलीवुड हस्तियों का खास अंदाज
उन्होंने आगे कहा, 'उनके नेचर बेदह फ्रेंडली है इसलिए उनके साथ इंटीमेट सीन करने में कोई दिक्कत नहीं हुई।' वहीं जैकलीन से भी इस बारे में सवाल किए गए जिस पर जैकलीन ने कहा, 'सिद्धार्थ के साथ काम करने का अनुभव काफी अच्छा रहा।'
इस जोड़ी की ये पहली फिल्म है और इसमें दर्शक इनकी केमेस्ट्री को काफी पसंद कर रहे हैं।