जैकलीन फर्नांडीस और सिद्धार्थ मल्होत्रा स्टारर फिल्म 'अ जेंटलमैन' का पोस्टर सामने आया है। फिल्म मेकर राज और डीके के यरेक्शन में बन रही इस ये फिल्म एक एक्शन कॉमेडी होगी। फिल्म के पोस्टर को सिद्धार्थ ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया है।
इस पोस्टर में सिद्धार्थ अपनी ऑहस्क्रीन लेडी लव जैकलीन फर्नांडीस के साथ भागते नजर आ रहे हैं। देखने से ये एक डेंजरस सीन लग रहा है। सिद्धार्थ की शर्ट पर खून भी नजर आ रहा है।
फिलहाल ये फिल्म लाइमलाइट से दूर है। सिद्धार्थ अभी तक फिल्म के तीन पोस्टर रिलीज कर चुके हैं। पहले खबर थी कि ये फिल्म ऋतिक रोशन की फिल्म 'बैंग-बैंग' का रीमेक है। लेकिन बाद में इसे अफवाह बताया गया।
बता दें कि सिद्धार्थ आलिया भट्ट के साथ फिल्म 'आशिकी 3' में भी नजर आएंगे। वहीं जैकलीन वरुण धवन के साथ जुड़वा 2 में दिखाई देंगी।
Racing to release in 2months ! #AGentleman @jacquelinef143 25th Aug 2017 ! A post shared by Sidharth Malhotra (@s1dofficial) on Jun 25, 2017 at 12:33am PDT