सिद्धार्थ और जैकलीन जल्द एक साथ 'ए जेंटलमैन' में नजर आएंगे।
लेकिन इन दोनों के सुर्खियों में बने रहने कि यही इकलौती वजह नहीं है। दोनो को साथ में करण जौहर के शो 'कॉफी विद करण' में भी साथ देखा गया था। इन्हीं कारणों से इन दोनों के बीच दोस्ती से कुछ ज्यादा होने की बाते हो रही है।
इस बारे में जब सिद्धार्थ से पूछा गया तो उन्होंने कहा " 'ए जेंटलमेन’ की शूटिंग के दैरान हम दोनों ने बहुत सारा समय साथ गुजारा है, और यही चीज हमें एक दूसरे के बेहद करीब लेकर आई है। लोगों को शायद यही दिख रहा है। जैकी एक बहुत अच्छी लड़की है और हमेशा खुश रहती है। मुझे उसके बारे में ये बात बहुत पसंद है।"
जैकलीन और सिद्धार्थ की फिल्म ‘ए जेंटलमेन’ का एक्शन ट्रेलर को उनके फैंस ने काफी सराहा। इसके गाने ‘द डिस्को सॉन्ग’ को भी काफी पसंद किया जा रहा है।