फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिद्धार्थ ने कहा 'मैं क्यों करूं वरुण और आलिया के करियर की परवाह'

Sun, 06 Aug 2017 05:39 PM IST
amarujala.com presented by : शिप्रा सक्सेना
विज्ञापन
सिद्धार्थ मल्होत्रा
विज्ञापन
सिद्धार्थ एक बार फिर से नई फिल्म 'ए जेंटलमैन' रिलीज के लिए तैयार है और वो अपने फिल्म के प्रमोशन को लेकर जोरो शोरों से जुटे हुए हैं। खबरों की मानें तो हाल ही में सिद्धार्थ ने फिल्म के प्रमोशन के दौरान कहा कि उन्होंने अपने करियर को अलग नजरिए और नए उत्साह से देखना शुरू कर दिया है। इसके साथ ही जब सिद्धार्थ से पूछा गया कि वो अपने साथ करियर शुरू करने वाले एक्टर्स के ग्राफ को अपने करियर के साथ कहां देखते हैं तो उन्होंने कहा, 'आपको फिल्म जगत में धैर्य के साथ काम करना होगा। समय के साथ आपकी एक्टिंग में बदलाव आता है।' उन्होंने कहा, 'मुझे वरुण और आलिया के करियर के बारे में क्यों परवाह होगी जबकि मेरे पास अपने बारे में सोचने के लिए बहुत कुछ है।'
विज्ञापन


पढ़ें-  रीगल लुक में नजर आए रणवीर सिंह, इंस्टा पर शेयर की 'स्मोकस्क्रीन' पिक्चर

बॉलीवुड के फेमस डायरेक्टर करन जौहर ने 'स्टूडेंट ऑफ द इयर' फिल्म में तीनों नए नवेले एक्टर्स को लॉन्च किया था जिसमें सिद्धार्थ मल्होत्रा, वरुण धवन और आलिया भट्ट मुख्य किरदार में थे। इस फिल्म को रिलीज हुए 6 साल बीत चुके हैं लेकिन बीते इन सालो में इन एक्टर्स ने बॉलीवुड में कई सारी फिल्में की जिसमें कुछ एक्टर्स की किस्मत का पहिया इतनी स्पीड में चला की उन्होनें कुछ ही सालों में अपने नाम अच्छे एक्टर्स की लिस्ट में शामिल कर लिया। वहीं कुछ इस रेस में काफी पीछे रह गए।

एक ओर जहां वरुण धवन ने बॉक्स ऑफिस पर एक भी फ्लॉप फिल्म नहीं दी तो वहीं आलिया ने बदलते किरदारों से अपनी एक्टिंग के जलवे बिखेरे। जबकि सिद्दार्थ ने फिल्मों में कई सारे एक्सपेरिमेंट तो किए लेकिन काफी हद तक वे उल्टे ही पड़े। हाल ही में रिलीज फिल्म में 'बार-बार देखो' में सिद्धार्थ कैटरीना कैफ के साथ बड़े पर्दे पर नजर आए थे। लेकिन फिल्म का सिर्फ 'काला चश्मा' गाना ही हिट हुआ और फिल्म बॉक्स ऑफिस पर औधें मुहं गिर गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन




 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें